home page

Wife's Property Right : क्या शादी के बाद पत्नी को मिलता है पति की संपत्ति में हिस्सा, जानिये कानूनी अधिकार

Rights Of Wife In Husband Property: ऐतिहासिक दृष्टिकोण से भारत एक पितृसत्तामक समाज रहा है। ऐसे में आजादी के बाद से भारत में महिलाओं को सामाजिक स्तर पर सशक्त बनाने और पुरुषों के समान ही उनकी विभिन्न क्षेत्र में भागीदारी बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा समय समय पर कई शानदार योजनाओं को चलाया गया है।आइए जानते है इसके बारे में विस्तार से.

 | 
Wife's Property Right : क्या शादी के बाद पत्नी को मिलता है पति की संपत्ति में हिस्सा, जानिये कानूनी अधिकार

HR Breaking News (नई दिल्ली)। यही नहीं भारतीय संविधान में स्त्री अधिकारों को लेकर कई प्रावधान भी किए गए हैं। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते देश में महिलाएं विभिन्न मोर्चों पर आगे बढ़ रही हैं। वहीं बात जब स्त्री से जुड़े संपत्ति के अधिकार की आती है। ऐसे में कई महिलाओं को इसको लेकर काफी कंफ्यूजन रहती है। कई लोगों का मानना है कि शादी के बात पति की संपत्ति में महिलाओं का भी पूरा हक होता है। हालांकि, यह बात पूरी तरह सच नहीं है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं शादी के बाद पत्नी को पति की संपत्ति में क्या अधिकार मिलते हैं?


आपको बता दें कि अगर किसी महिला के पति की मृत्यु हो जाती है। ऐसे में पति के पैतृक संपत्ति पर महिला का अधिकार नहीं होता है। गौर करने वाली बात यह है कि पति की मृत्यु के बाद ससुराल वाले पत्नी को घर से नहीं निकाल सकते हैं। 


इस दौरान ससुराल वालों को महिला को मेंटेनेंस देना होता है। महिला की आर्थिक स्थिति को देखते हुए कोर्ट मेंटेनेंस राशि को तय करता है। वहीं अगर महिला के बच्चे हैं। ऐसी स्थिति में पिता के हिस्से की संपत्ति उसके बच्चों को मिलती है। 


वहीं अगर विधवा महिला किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शादी कर लेती है। इस स्थिति में ससुराल वालों द्वारा जो उसको मेंटिनेंस मिलता है। वह बंद हो जाता है। 
वहीं अगर पति ने जो संपत्ति खुद से कमाकर अर्जित की है। उस पर बच्चे और मां दोनों का अधिकार होता है। आपको महिलाओं से जुड़े संपत्ति के इन अधिकारों के बारे में जरूर पता होना चाहिए।