hrbreakingnews.com

बायोमेट्रिक वैरिफिकेशन पर ही HTET का रिजल्ट होगा जारी, 22 वेरिफिकेशन केंद्रों की लिस्ट जारी

HTET Result 2025 : हरियाणा में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से बड़ा अपडेट है। यह अपडेट हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा देने वालों के लिए है, जिन्होंने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2025 में भाग लिया था। उनका रिजल्ट बगैर वेरिफिकेशन के जारी नहीं होगा। इसके लिए पहले वेरिफिकेशन कराना होगा। 
 
बायोमेट्रिक वैरिफिकेशन पर ही HTET का रिजल्ट होगा जारी, 22 वेरिफिकेशन केंद्रों की लिस्ट जारी

HR Breaking News (Haryana HTET Result 2026) हरियाणा में अध्यापक पात्रता परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। उन अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी नहीं होगा, जिन्होंने बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन नहीं कराया है। बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करने के लिए भी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से व्यवस्था की गई है। वेरिफिकेशन केंद्र पर जाकर अभ्यर्थी अपना वेरिफिकेशन करा सकते हैं, जिसके बाद ही रिजल्ट जारी किया जाएगा। 

 

 

प्रक्रिया पूरी करने पर ही आएगा परिणाम (Htet result update)


हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा यानी एचटेट की परीक्षा देने वालों के लिए अपडेट है कि वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही उनका परिणाम आएगा। अभ्यर्थियों ने 4 और 5 जुलाई को परीक्षा दी थी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकरलाल और सचिव दीपक बाबूलाल करवा की तरफ से इसकी जानकारी दी गई है।

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए वेरिफिकेशन केंद्र स्थापित (biometric verification for htet)


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से एचटेट 2025 के व्यक्तियों की बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए 4 अक्टूबर को वेरिफिकेशन केंद्र स्थापित किए जाएंगे। यह सभी 22 जिलों में स्थापित किए जाएंगे। अपने नजदीकी वेरिफिकेशन केंद्र में जाकर अभ्यर्थी वेरिफिकेशन करा सकता है। 

अन्य राज्यों वाले कैसे कराए वेरीफिकेशन (verification)


अगर कोई दूसरे राज्य का अभ्यर्थी है तो वह किसी भी नजदीकी जिला केंद्र में जाकर अपना वेरिफिकेशन करा सकता है। 22 जिलों में केंद्र स्थापित किए जाएंगे, वहीं विशेष परिस्थितियों में 22 जिलों में से किसी भी केंद्र पर प्रक्रिया पूरी करने की अनुमति दी जाएगी। ऐसे में अगर आपको परिणाम देखना है तो उससे पहले अपना बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन आवश्यक करा लें।


इन दस्तावेजों के साथ जाएं वेरिफिकेशन कराने (verification for Htet)


अभ्यर्थियों को वेरिफिकेशन कराने के लिए कुछ दस्तावेज भी साथ रखने होंगे, जिसमें पहले तो होगा मूल प्रवेश पत्र और साथ में कोई भी फोटो युक्त पहचान पत्र होना अनिवार्य है। इन कागजों के साथ वेरिफिकेशन केंद्र पर जाकर अपना वेरिफिकेशन कर सकते हैं, जिसके बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। जिस अभ्यर्थी का वेरिफिकेशन नहीं होगा, उसका परिणाम नहीं आएगा। 

किस जिले में कौन सा है वेरिफिकेशन के केंद्र

जिला  केंद्र
अंबाला पी. के.आर. जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अम्बाला शहर
भिवानी गोपनीय 2 शाखा का स्टोर, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कैम्पस, भिवानी
फरीदाबाद राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय, सैक्टर-16, नजदीक किसान भवन, फरीदाबाद
फतेहाबाद राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नजदीक वाल्मिकी चौक, फतेहाबाद
गुरुग्राम राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुरुग्राम
हिसार जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नजदीक फव्वारा चौक, हिसार
झज्जर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झज्जर
जींद जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जींद
करनाल डी.ए.वी. वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करनाल
कैथल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नजदीक कमेटी चौक, कैथल
कुरुक्षेत्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, देवीदासपूरा, (कुरूक्षेत्र)
महेन्द्रगढ़ नारनौल राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नारनौल
पंचकूला जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET),  पंचकूला
पानीपत एस.डी. वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जी.टी. रोड, पानीपत
रेवाड़ी हिन्दू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन, रेवाड़ी
रोहतक वैश्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रोहतक
सिरसा आर.एस.डी. वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिरसा
सोनीपत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सोनीपत (मुरथल अड्डा)
यमुनानगर शहीद नवीन वैध राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन, यमुनानगर
नूंह राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय-II, नूंह
पलवल पलवल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (लड़के), नजदीक आगरा चौंक
चरखी दादरी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चरखी दादरी