JOB Alert : कॉन्स्टेबल के 1000 पदों पर निकली भर्ती, जानिए आवेदन की अंतिम तिथि
HR Breaking News (JOB Alert) आज के समय में सरकारी नौकरी को लेकर युवाओं में कंपटिशन काफी बढ़ गया है। ऐसे में लाखों युवा नौकरी की तैयारियों में जूटे हुए हैं। अगर आप भी नौकरी (JOB Alert) की तलाश में हैं तो आपको बता दें कि हाल ही में कॉन्स्टेबल के कई पदों पर रिक्तियां निकली है, जिसके लिए आप पात्रताओं के हिसाब से आवेदन कर सकते हैं। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
कांस्टेबल के कितने पदों पर निकली रिक्तियां
कांस्टेबल के पदों पर भर्ती (Recruitment to posts of constable) निकली है, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि (JOB Alert 2026) 29 अक्टूबर तय की गई है। इन पदों पर हर महीने 19500 से रुपए 62000 की सैलरी तय की गई है। इसके लिए आप MPonline.gov.in पर अप्लाई कर सकते हैं।
डीएसएसएसबी में 641 पदों पर रिक्तियां
इसके साथ ही डीएसएसएसबी में 641 पदों पर रिक्तियां (DSSSB vacancies) निकाली है, जिनमें सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और अन्य पद शामिल है। इसके लिए आप dsssb.delhi.gov.in साइट पर 04 नवंबर, 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष होना जरूरी है।
सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में निकली भर्तियां
इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में 250 पदों पर भर्तियां (Recruitment in Supreme Court of India) निकली है, जिनमे जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के पद शामिल है। इन पदों के लिए आप sci.gov.in पर 28 अक्तूबर, 2026 तक विजिट कर सकते हैं।योग्यताओं की बात करें तो इन भर्तियों के लिए ग्रेजुएशन व अन्य निर्धारित पात्रताएं तय की गई है।
कर्मचारी राज्य बीमा निगम में कितनी है सीटें
इसके साथ ही इंदौर में कर्मचारी राज्य बीमा निगम में 86 असिस्टेंट प्रोफेसर व अन्य पदों पर भर्तिंया (Recruitment for posts in Employees State Insurance Corporation) निकली है। इन पदों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू की तिथि 19 अक्तूबर, 2026 तय की गई है। पदों पर आवेदन के लिए अधिकतम आयु 69 वर्ष तय की गई है। इसके लिए आप esic.gov.in/recruitments पर अप्लाई कर सकते हैं।
THSTI में इतने पद है खाली
THSTI में अभी 33 पदों पर रिक्तियां (Vacancies in THSTI) निकली है, जिसमे रिसर्च नर्स, टेक्नीशियन व अन्य पद रिक्त है। इन पदों पर कर्मियों के लिए 25,000 से रुपये 38,500 प्रतिमाह वेतन तय किया गया है और आप इसके लिए 24 अक्तूबर, 2026 तक इंटरव्यू दे सकते हैं। इन पदों के लिए आप thsti.res.in/ पर विजिट कर सकते हैं।
एम्स, रेवाड़ी में 15 पदों पर रिक्तियां
एम्स, रेवाड़ी में 15 पदों पर रिक्तियां (Vacancies in AIIMS) निकली है, जिनमे एसोसिएट प्रोफेसर और अन्य पदों पर नौकली निकली है। इसके लिए आप 07 नवंबर, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं और आवेदन के लिए एमडी, एमएस व अन्य तय पात्रताएं तय की गई है। इसके लिए आप alimsrewari.edu.in पर आवेदन कर सकते हैं।
अन्य कई पदों पर निकली रिक्तियां
इसके साथ ही बरेली में महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नौकरी (Mahatma Jyotiba Phule Rohilkhand University Jobs) का मौका दिया गया है और इंटरव्यू की तिथि 14 से 16 अक्तूबर, 2026 रहने वाली है। इसके लिए आप mjpru.ac.in/ साइट पर विजिट कर सकते हैं।
इसके साथ ही द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (The Institute of Company Secretaries of India) में कंसल्टेंट के पद खाली है और आवेदन की अंतिम तिथि 23 अक्तूबर, 2026 तय की गई है। इसके लिए आप icsi.edu पर आवेदन कर सकते हैं।
