अब नौकरी के साथ कर सकेंगे डिप्लोमा, 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ी खबर
HR Breaking News (Diploma course Update) उन युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है, जिन्होंने कामकाज के चलते पढ़ाई छोड़ दी थी। अब अपनी नौकरी के साथ में वह डिप्लोमा कर सकेंगे। अलग-अलग ट्रेड में डिप्लोमा को मंजूरी मिल गई है। इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल या फिर कंस्ट्रक्शन जैसी कोई भी अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो साथ में आप अपना डिप्लोमा भी उस फील्ड में कर सकते हैं। इसको लेकर अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद की तरफ से अनुभव के आधार पर सीधा डिप्लोमा कोर्स के पहले साल में दाखिला देने का फैसला किया गया है।
अलग से बनेगी कैटिगरी (category for diploma courses)
जो लोग पहले से कार्य कर रहे हैं, उनको डिप्लोमा देने के लिए अलग से कैटिगरी भी बनाई जाएगी। इसको वर्किंग प्रोफेशनल का नाम दिया गया है। इससे लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा जो दसवीं की पढ़ाई के बाद आर्थिक या किसी पारिवारिक कारण के चलते सीधे नौकरी करने लगे हैं। जो लोग समय की कमी के चलते आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रहे थे, ऐसे लोग अब बिना नौकरी को छोड़ें सीधा डिप्लोमा कर सकते हैं और इसका लाभ उठा सकते हैं।
वीकेंड पर लगा सकते हैं बैच (New diploma rules)
काम के साथ पढ़ाई के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी। इसमें या तो रात की क्लास ली जा सकती है या फिर वीकेंड पर अलग-अलग बैच लगाए जा सकते हैं, जिससे नौकरी भी छोड़ने की आवश्यकता नहीं होगी और डिप्लोमा भी पूरा कर सकेंगे।
क्या होगा डिप्लोमा का फायदा (Education Rules)
अगर कोई व्यक्ति अपने रिलेटेड फील्ड में काम कर रहा है और डिप्लोमा करता है तो उसके लिए कंपनियों में प्रमोशन के अवसर खुल जाएंगे और सरकारी नौकरी का भी रास्ता ओपन होगा। डिप्लोमा के आधार पर निकलने वाली नौकरियों के लिए वह सीधे अप्लाई कर सकेंगे। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद की तरफ से पिछले दिनों बैठक में विचार विमर्श के बाद यह फैसला लिया गया है।
राज्यों के लिए निर्देश जारी
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (All India Council for Technical Education) की तरफ से राज्यों के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं। राज्यों को तुरंत इसे अमल में लाने की बात कही गई है। राज्य के तकनीकी शिक्षा निदेशकों को पत्र लिखकर कहा गया है कि वह दाखिले के लिए राज्य स्तर पर एक पारदर्शी व्यवस्था तैयार करें। जिससे मेरिट प्रवेश परीक्षा के आधार पर केंद्रीय काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा। साथ में शिक्षण संस्थानों में संस्थान प्रवेश के लिए कोई प्रवेश परीक्षा न करने की भी हिदायत दी गई है।
मजबूती से किया जाए नियमों का पालन तकनीकी शिक्षा परिषद की तरफ से कहा गया है कि इन नियमों का मजबूती से पालन किया जाए और पॉलिटेक्निकल क्षेत्र हो या फिर विश्वविद्यालय, सभी जगह एआईसीटीई से डिप्लोमा प्रवेश के दौरान नियम मजबूती से लागू किया जाए। इसमें कोई कोताही ना भरती जाए।
पात्रता के आधार पर मिलेगा प्रवेश
विद्यार्थियों को उनकी पात्रता (admission process in diploma course) के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। दसवीं पास के मार्कशीट के साथ अनुभव होना भी जरूरी है। कम से कम 1 साल का अनुभव होना चाहिए। अनुभव को प्रमाणित करने के लिए जिस संस्थान में काम कर रहे हैं, वहां से प्रमाण पत्र लेना होगा। साथ में noc चाहिए होगी कि उन्हें काम के साथ पढ़ाई करने से कोई आपत्ति नहीं है। ऐसे लोगों को उनके नजदीकी पॉलिटेक्निकल या तकनीकी संस्थान में दाखिला मिल जाएगा और आसानी से वीकेंड या फिर शाम के समय में कक्षाएं लगा सकते हैं।
