home page

Success Story : कभी मैकेनिक का काम करता था ये शख्स, आज बुर्ज खलीफा में खरीद लिए 22 लग्जरी अपार्टमेंट

किस्मत कब बदल जाए ये किसी को पता नहीं चलता। ऐसा ही कुछ भारतीय कारोबारी जॉर्ज वी नेरेपराम्बिल के साथ हुआ। उनका जन्म मध्यम आय वाले परिवार में हुआ था। और कामकाज में वह पिता की मदद करते थे। कभी जॉर्ज ने मैकेनिक के तौर पर भी काम किया। लेकिन फिर जॉर्ज ने अपना साइड बिजनेस शुरू किया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज कारोबारी जॉर्ज वी नेरेपराम्बिल ने बुर्ज खलीफा में 22 लग्जरी अपार्टमेंट खरीद डाले। चलिए जानते हैं इनकी सफलता की कहानी-
 | 

HR Breaking News (ब्यूरो)। दुबई में बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। ज्‍यादातर भारतीयों के लिए बुर्ज खलीफा में एक अपार्टमेंट खरीदना ही किसी सपने जैसा होगा। लेकिन, भारतीय कारोबारी जॉर्ज वी नेरेपराम्बिल अलग हैं। न केवल बुर्ज खलीफा में उन्‍होंने कई अपार्टमेंट खरीद डाले। अलबत्‍ता, इस आइकॉनिक बिल्‍डिंग में सबसे बड़े प्रॉपर्टी ओनर भी बन गए। उनके बुर्ज खलीफा में 22 लक्‍जरी अपार्टमेंट हैं। जॉर्ज मुंह में चांदी का चम्‍मच लेकर पैदा नहीं हुए थे। वह बहुत साधारण परिवार से आते हैं। कभी जॉर्ज ने मैकेनिक के तौर पर भी काम किया। उनकी सफलता लाखों लोगों को प्रेरित करती है। बुर्ज खलीफा में इतने सारे अपार्टमेंट खरीदने के पीछे की भी दिलचस्‍प कहानी है। आइए, यहां उनके बारे में सबकुछ जानते हैं।

Indian money : क्या नोट पर से हटाई जाएगी महात्मा गांधी की तस्वीर, RBI ने कर दिया साफ

केरल के साधारण परिवार में हुआ जन्‍म

जॉर्ज वी नेरेपराम्बिल का जन्म केरल में एक मध्यम आय वाले परिवार में हुआ था। शुरुआती सालों में वित्तीय कठिनाइयों के चलते जॉर्ज को 11 साल की छोटी उम्र से ही काम शुरू करना पड़ा। वह कैश क्रॉप के व्यापार और परिवहन में अपने पिता की मदद करते थे। उन्होंने अपने पिता की सहायता करते हुए बचे हुए कपास के बीजों से गोंद बनाने का साइड बिजनेस शुरू किया। अपने वेस्‍ट-सेलिंग (कूड़ा-कचरा बेचना) कारोबार से उन्‍होंने अच्‍छा कमाना शुरू कर दिया। इससे वह कई सालों तक अपने परिवार का भरण-पोषण करते रहे।

किस्‍मत ने ली पलटी

Budget 2024 : अंतरिम बजट में सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगे ये तीन बड़े तोहफे

1976 में जॉर्ज को उनकी किस्‍मत शारजाह खींचकर ले गई। उस समय मिडिल ईस्‍ट की इकनॉमी बूम पर थी। वहां जाने के बाद उन्हें रेगिस्तानी गर्मी से निपटने के लिए एयर कंडीशनिंग क्षेत्र में भारी मौकों का एहसास हुआ। इसके बाद जॉर्ज ने अपनी कंपनी शुरू की। यही बाद में GEO ग्रुप ऑफ कंपनीज बनी। इसने उन्हें खाड़ी में एक जाने-माने भारतीय व्यवसायी के रूप में स्थापित होने में मदद की।

बुर्ज खलीफा में 22 अपार्टमेंट खरीदने के पीछे की कहानी

जॉर्ज हमेशा आशावादी रहे हैं। ऐसा ही एक मौका तब आया जब उनके एक रिश्तेदार ने उनका मजाक उड़ाया। एक बार उनके रिश्तेदार ने उनसे कहा कि वह कभी बुर्ज खलीफा में एंट्री नहीं कर पाएंगे। इसे जॉर्ज ने चुनौती के तौर पर लिया। एक बार उनकी नजर अखबार में इस इमारत में एक किराये के अपार्टमेंट के विज्ञापन पर पड़ी। उन्होंने 2010 में अपार्टमेंट किराये पर लिया। फिर इसमें रहने लगे। धीरे-धीरे उन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची इमारत में कई अपार्टमेंट खरीद डाले। बुर्ज खलीफा के 900 लक्जरी अपार्टमेंटों में से 22 उनके नाम हैं। इसने उन्‍हें इमारत में सबसे बड़ा प्रॉपर्टी ओनर बना दिया।

करोड़ों की है जॉर्ज की नेटवर्थ

Chanakya Niti: हर रोज ये काम करने से पुरुष जल्दी हो जाते हैं बूढ़े

जॉर्ज की नेटवर्थ 4,800 करोड़ रुपये की है। बुर्ज खलीफा में संपत्ति रखने वाले सबसे धनी उद्यमियों में से वह एक हैं। जॉर्ज दुनिया की सबसे ऊंची इमारत में अपने भव्य अपार्टमेंट में एक शानदार जीवन जीते हैं। जिस अपार्टमेंट में वह रहते हैं उसमें फर्श, छत और दीवारों पर सोने की परत लगाई गई है। वह लक्जरी कारों और विमानों के भी शौकीन हैं।