home page

Success Story : जिसे लोग समझते थे कचरा, इस लड़की ने उसी से खड़ा कर दिया करोडों का बिजनेस

Success Story : आपने कई बार सुना होगा कि सफलता पाने के लिए सिर्फ कड़ी मेहनत की जरूरत होती है, न कि लाखों के निवेश की। इसी के चलते हम आपको एक ऐसी सफलता की कहानी बताने जा रहे हैं। जहां केरल की एक लड़की ने बेकार समझे जाने वाले और फेंक दिए जाने वाले नारियल के छिलके के उत्पाद बनाकर अपना खुद का बिजनेस शुरू किया। तो जानिए मारिया कुरियाकोस की सफलता (Maria Kuriakose ki Success Story) की पूरी कहानी...
 | 

HR Breaking News, Digital Desk - Success Story of Maria Kuriakose : जीवन में सफल होने के लिए दूसरों से अलग सोचना जरूरी है। कई बार छोटी सी शुरुआत से भी बड़ा बिजनेस खड़ा किया जा सकता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है केरल की रहने वाली मारिया कुरियाकोस (Maria Kuriakose) ने। जिस नारियल के खोल को लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं, उसी से मारिया (Maria Kuriakose ki Success Story) ने करोड़ों रुपयों का बिजनेस खड़ा कर दिया है।

वह हर महीने लाखों रुपए कमा रही हैं। अब मारिया को देश के साथ-साथ विदेश से भी ऑर्डर मिलने लगे हैं। मारिया का (Maria ka business) बिजनेस लगातार आगे बढ़ रहा है। आइए आपको बताते हैं कि कैसे मारिया ने बेकार समझी जाने वाली चीज का इस्तेमाल कर इतना बड़ा बिजनेस खड़ा कर लिया। आज वह अपने बिजनेस के जरिए कई लोगों को रोजगार भी मुहैया करा रही हैं।


नौकरी छोड़ शुरू किया बिजनेस -

केरल के त्रिशूर की रहने वाली मारिया कुरियाकोस मुंबई में काम करती थीं। लेकिन साल 2019 में उन्होंने नौकरी छोड़ दी और अपना खुद का बिजनेस शुरू (business) करने का फैसला किया। 26 साल की मारिया ने 2017 में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स (Masters in Business Administration) पूरा करने के बाद एक कॉर्पोरेट कंपनी में काम किया। मारिया जब साल 2020 में केरल में रिसर्च कर रही थी तो उन्होंने देखा कि नारियल से तेल और कई चीज बनाई जा रही हैं, लेकिन नारियल के तेल के लिए उसका फल लेने के बाद उसका खोल फेंक दिया जाता है। इसके बाद मारिया ने नारियल के खोल से किचन और सजावटी सामान बनाने का काम शुरू किया।


ऐसे मिली सफलता -

मारिया का स्टार्टअप थेंगा नारियल के छिलकों से घरेलू इस्तेमाल के लिए खास उत्पाद बनाता है। ये उत्पाद पर्यावरण अनुकूल होने के साथ-साथ बेहद खूबसूरत भी हैं। यही कारण है कि मात्र चार वर्षों में ठेंगा उत्पादों की बिक्री में काफी वृद्धि हुई है। अब हर साल मारिया 1 करोड़ के प्रोडक्‍ट (Now Maria sells products worth Rs 1 crore every year) बेचती हैं। नारियल के खोल से बने उत्‍पाद लकड़ी के बने प्रोडक्‍ट की तरह दिखते हैं। ये टिकाऊ तो होते ही हैं साथ ही ये दिखने में सुन्दर भी होते हैं। इनको बनाने में किसी भी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया जाता। प्रोडक्ट में चमक के लिए कोकोनट ऑयल से ही घिसाई की जाती है।


लोगों को दिया रोजगार -

और आपको बता दें कि आज मारिया के साथ काम से कम 40 लोग काम कर रहे हैं। कोई भी ऑर्डर आने पर उन्होंने अलग-अलग आर्टिजन के साथ मिलकर बड़े ऑर्डर को भी जल्द पूरा कर सकती हैं। मारिया के इस कदम से स्थानीय आर्टिजन को भी काम मिला और उन्हें उनकी आमदनी बढ़ाने में मदद मिल रही है।