home page

Sapna Choudhary Dancer : सपना चौधरी ने घाघरा-चोली पहनकर दिखाए लटके-झटके, वीडियो हुआ वायरल

Haryanvi Dancer Sapna Choudhary : सपना चौधरी का हाल ही में नया गाना रिलीज हुआ है सपना चौधरी का नए गाने पर डांस वीडिया सोशल मीडिया(social media) पर वारयल हो रहा है। सपना का देशी लुक फैंस को काफी पसंद आता है।
 
 | 
Sapna Choudhary Dancer : सपना चौधरी ने घाघरा-चोली पहनकर दिखाए लटके-झटके, वीडियो हुआ वायरल

HR Breaking News (नई दिल्ली) : हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी(Sapna Choudhary) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सपना के गानों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में वह एक बार फिर अपने चाहने वालों के लिए अपना नया गाना लेकर आ गई हैं। सपना का नया गाना 'दामन' ('Daman') रिलीज हो गया है और यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। गाने में सपना का देसी लुक और उनकी अदाएं फैंस को दीवाना बना रही हैं।

ये भी देखें : बलम थानेदार गाने पर प्रांजल दहिया ने लगाए ठुमके, फैंस का दिल करने लगा धक-धक


सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी गाना रिलीज होने की जानकारी दी है। इस गाने को अक्की आर्यन ने अपनी आवाज दी है। वहीं, इसे ध्रुव सिंघल और सपना चौधरी पर फिल्माया गया है। घाघरा-चोली पहने सपना जबरदस्त ठुमके लगाती नजर रही हैं। सपना की अदाओं पर फैंस भी अपना दिल हार बैठे हैं। वहीं, गाने को भी बहुत बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है।

देखें सपना का डांस वीडियो : 


'दामन' गाने में सपना के लुक की बात करें तो वह हरियाणवी लुक में नजर आ रही हैं। कभी वह व्हाइट घाघरा-चोली में ठुमके लगाती नजर आ रही हैं, तो कभी वह कलरफुल घाघरा-चोली में दिखाई दे रहे हैं। कुल मिलाकर सपना का लुक बहुत बढ़िया लग रहा है और इसमें बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही उनके इस अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

ये भी देखें :  डीजे फ्लोर पर प्रांजल दहिया ने ठुमके लगाकर ढाया कहर, फैंस हुए दीवाने


बीते कुछ महीनों में सपना के बहुत से गाने रिलीज हुए हैं और सभी को दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस मिला है। हाल ही में रिलीज हुए गाने 'कामिनी' को भी खूब पसंद किया गया था। बता दें कि सपना चौधरी सलमान खान के शो 'बिग बॉस' का हिस्सा भी रह चुकी हैं, जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया था। वहीं, अब उनके गानों को हरियाणा ही नहीं देशभर में काफी पसंद किया जाता है।