Namrata Malla Bold Dance : नम्रता मल्ला का ये डांस देख भूल जायेंगे दीपिका को, जंगल में इतने छोटे कपडे पहन किये इतना बोल्ड डांस

HR Breaking News, New Delhi : भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने डांस से धूम मचाने वाली हसीना नम्रता मल्ला अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। नम्रता मल्ला अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं इसलिए उन्हें भोजपुरी की उर्फी जावेद भी कहा जाता है। एक्ट्रेस की अदा पर लाखों लोग अपनी जान छिड़कते हैं। हाल ही में नम्रता मल्ला कोलकाता गई थी, जहां उन्होंने बेली डांस किया था। इस दौरान लोगों ने उनकी डांसिंग को खूब पसंद किया था। इस बीच नम्रता मल्ला का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो पवन सिंह के गाने में कमर लचकाती हुई नजर आ रही हैं।
नम्रता मल्ला ने पवन सिंह के गाने पर उड़ाया गर्दा
दरअसल, नम्रता मल्ला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्लिप शेयर किया है, जिसमें वो किलर डांस कर रही हैं। इस वीडियो में नम्रता मल्ला पवन सिंह के गाने 'लाल घाघरा' पर गर्दा उड़ाती नजर आ रही हैं। क्लिप में एक्ट्रेस बोल्ड ड्रेस पहन अपने लटके-झटकों से सभी को घायल कर रही हैं। एक्ट्रेस का ये बोल्ड अवतार देख फैंस का दिन बन गया है। फैंस नम्रता मल्ला के इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। यूजर्स इस क्लिप पर जमकर कमेंट करते हुए एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, इतनी ठंडी में भी बिकिनी डांस। वहीं दूसरे यूजर ने नम्रता को हॉट बताया है।
खेसारी लाल यादव के साथ इस सॉन्ग में नजर आई थीं नम्रता मल्ला
बताते चलें कि नम्रता मल्ला आज भले ही बड़ी एक्ट्रेस बन गई हैं। लेकिन उन्हें असल पहचान खेसारी लाल ने ही दिलाई थी। वो उनके साथ दो घूंट नाम के एक म्यूजिक वीडियो में नजर आई थीं। नम्रता मल्ला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसे देख फैंस आहें भरने पर मजबूर हो जाते हैं।