Express Train रेलवे ने इन 19 ट्रेनों को एक्सप्रेस में बदला, नया शेडयूल जारी

HR Breaking News, डिजिटल डेस्क नई दिल्ली, पुराने नंबर की समय सारिणी पर ही एक्सप्रेस में परिवर्तित की गई 19 ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। कोरोना के लगभग ढाई साल बाद समय भूल चुके यात्रियों को जानकारी देने के लिए रेलवे ने वीरवार को छावनी जंक्शन से चलने व निकलने वाली ट्रेनों की सूची जारी कर दी है ताकि ट्रेनों का संचालन आरंभ होते ही यात्री इस सुविधा का बिना किसी परेशानी के फायदा उठा सकें।
दो अगस्त के बाद होगा संचालन
वहीं यह भी जानकारी दी गई है कि 2 अगस्त के बाद से ट्रेनों का संचालन कभी भी किया जा सकता है। मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरि मोहन ने बताया कि ट्रेन नंबर 04568 नंगलडैम से सुबह 10.30 बजे प्रस्थान करके दोपहर 1.40 बजे अंबाला छावनी पहुंचेगी। इसी प्रकार 04567 अंबाला छावनी से सुबह 6.10 बजे प्रस्थान करके सुबह 9.50 बजे नंगलडैम पहुंचेगी।
इनका भी ये समय
04578 सहारनपुर से शाम 7.30 बजे प्रस्थान करके रात 9.10 बजे अंबाला छावनी, 04577 अंबाला छावनी से सुबह 11.35 बजे प्रस्थान कर दोपहर 3.25 बजे नंगलडैम, 04580 नंगलडैम से शाम 5.20 बजे प्रस्थान करेगी और रात 9.20 बजे अंबाला छावनी, 04579 अंबाला छावनी से सुबह 8.40 बजे प्रस्थान करके सुबह 11.35 बजे लुधियाना, 04147 सहारनपुर से सुबह 8.40 बजे प्रस्थान करके सुबह 11.35 बजे अंबाला छावनी, 04582 लुधियाना से शाम 5.50 बजे प्रस्थान करके रात 8.10 बजे अंबाला छावनी, 04584 अंबाला छावनी से सुबह 6.58 बजे प्रस्थान करके सुबह 10.15 बजे पानीपत पहुंचेगी।
ये भी ट्रेनें शामिल
04013 पानीपत से सुबह 5.25 बजे प्रस्थान करके सुबह 8.30 बजे अंबाला छावनी, 04595 कुरुक्षेत्र से सुबह 11.35 बजे प्रस्थान करके दोपहर 12.30 बजे अंबाला छावनी, 04596 अंबाला छावनी से सुबह 7.45 बजे प्रस्थान करके सुबह 8.25 बजे कुरुक्षेत्र, 04589 कुरुक्षेत्र से शाम 6.15 बजे प्रस्थान करके शाम 7.15 बजे अंबाला छावनी, 04590 अंबाला छावनी से शाम 4 बजे प्रस्थान करके शाम 4.50 बजे कुरुक्षेत्र, 04593 अंब अंदौरा से सुबह 7.35 बजे प्रस्थान करके दोपहर 12.15 बजे अंबाला छावनी, 04594 अंब अंदौरा से दोपहर 1.10 बजे प्रस्थान करके शाम 7.25 बजे अंबाला छावनी, 04176 पानीपत से रात 8 बजे प्रस्थान करके और रात 10.50 बजे अंबाला छावनी, 04140 अंबाला छावनी से सुबह 4.45 बजे प्रस्थान करके सुबह 5.40 बजे कुरुक्षेत्र और ट्रेन नं 04139 कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से रात 11.05 बजे प्रस्थान करके रात 12.10 बजे अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।