Lottery ticket in haryana : 500 रुपये की लॉटरी ने हरियाणा के इस परिवार को बनाया करोड़पति
Two Crore Rupee Lottery: तरुण ने लुधियाना में जिस व्यक्ति से लॉटरी खरीदी थी उसका फोन आया. उस व्यक्ति ने उन्हें बताया कि उनकी दो करोड़ की लॉटरी निकल गई है. सूचना मिलते ही उनके पांव की जमीन खिसक गई और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा.
HR BREAKING NEWS यमुनानगर. कहते हैं ऊपर वाला जब देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है. ऐसा ही कुछ हरियाणा के यमुनानगर (Yamunanagar) जिले में रहने वाले एक परिवार के साथ हुआ है.
जहां जिले के जगाधरी के सेक्टर 15 निवासी तरुण शर्मा की 2 करोड़ रुपए की लॉटरी लगी है. पंजाब सरकार की होली बंपर लॉटरी का टिकट (Lottery Ticket) खरीदते हुए तरुण ने कभी सोचा भी नहीं था कि वह 2 करोड़ रुपए का मालिक बन जाएगा.
ये भी जानें 1 एकड़ जमीन पर किसानों को मिलेगा 30,000 रुपए का लोन, जानिए कैसे
तरुण ने क्या कहा जानिये
तरुण ने इस विषय में जानकारी देते हुए बताया कि वह फूड सप्लीमेंट का काम करता है. वो 14 मार्च को जालंधर से यमुनानगर आ रहा था तो रास्ते में लुधियाना से उसने 500 रुपए का होली बंपर टिकट खरीदा. रविवार को देर शाम उसे लॉटरी प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गई कि उसका पहला पुरस्कार निकला है और इसके लिए उसे कुछ कागजी कार्रवाई पूरी करनी है.
महत्वपूर्ण जानकारी अब लोन के लिए सरल पोर्टल पर करें आवेदन, आसानी से मिलेगी आर्थिक मदद, जानें कैसे
उसने बताया कि आधार कार्ड व अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद लगभग 15 दिनों तक उन्हें यह पैसा लॉटरी प्रबंधन की ओर से मिल जाएगा. वहीं जैसे ही यह सूचना शहर वासियों को लगी तो उसके घर बधाई देने वालों का तांता लग रहा है.तरुण शर्मा ने बताया कि लॉटरी निकलने से वह और उनका परिवार काफी खुश है.
लॉटरी के टिकट को उन्होंने सबमिट कर दिया है और उन्हें जल्द ही दो करोड़ रुपये की राशि मिल जाएगी. तरुण शर्मा ने बताया कि लॉटरी निकलने की बात सुनकर लोग उनके घर बधाई देने पहुंच रहे हैं.
तरूण की पत्नी का कहना है कि भगवान ने उनकी सुन ली है. अब वह लॉटरी के कुछ पैसे को सेविंग करेंगे और कुछ पैसे से अपने परिवार की खुशी से जिंदगी व्यतीत करेंगे.
