Haryana में किसानों की आय इस साल तक होगी 4 गुणा, मंत्री ने बताया सरकार का लक्ष्य
HR Breaking News : (Haryana Government) हरियाणा सरकार की तरफ से प्रदेश के विकास की रफ्तार को नई दिशा प्रदान करने के लिए लगातार नए-नए कदम उठाए जा रहे हैं। अब हरियाणा प्रदेश के किसान एवं कृषि कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा द्वारा किसानों की आय (Farmers' income) से जुड़ा एक बड़ा अपडेट जारी किया गया है। कृषि मंत्री द्वारा बताया गया है कि सरकार खेती को एक फायदे का सौदा बनाना चाहती है तथा सरकार की तरफ से फिलहाल कृषि उपकरणों, खाद, बीज तथा पराली प्रबंधन आदि पर सब्सिडी प्रदान की जा रही है।
इतने दिन बाद किसानों की आय होगी चार गुना
सरकार की तरफ से लक्ष्य (government's goal) रखा गया है कि 20% जमीन पर प्राकृतिक खेती की जाए। कृषि मंत्री की तरफ से किसानों को मछली पालन, पशुपालन तथा बागवानी जैसे व्यवसाय करने की अपील की है। कृषि मंत्री द्वारा बताया गया है कि अगले 21 साल यानी 2047 तक किसानों की आय चार गुना ज्यादा हो जाएगी।
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा (Agriculture Minister Shyam Singh Rana) आज करनाल के गांव गोंदर में एक फार्म पर आयोजित जिला स्तरीय सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे, जो एकीकृत बागवानी मिशन के तहत आयोजित किया गया था। इस अवसर पर उन्हें फूलों का गुच्छा, शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और सरकार किसानों की आय को 4 गुना बढ़ाने के लिए काफी कोशिश कर रही है। श्याम सिंह राणा ने कहा कि बढ़ती आबादी की वजह से जमीन की जोत छोटी होती जा रही है और कृषि पर लागत भी काफी बढ़ रही है। ऐसे में लंबवत खेती की तकनीकों के सहारे पैदावार को बढ़ाना होगा।
कृषि मंत्री द्वारा कहा गया कि 2014 से पहले किसानों को उनकी उपज का भुगतान सीधे नहीं मिलता था, बल्कि यह राशि आढ़तियों के खाते में जाती थी और हिसाब-किताब के बाद किसानों के हाथ में कुछ नहीं बचता था। लेकिन अब समय और स्थिति बदल गई है। अब किसानों को फसल बेचने के दो दिन बाद ही सारी राशि सीधे बैंक खातों में मिल जाती है।
कैबिनेट मंत्री राणा (Cabinet Minister Rana) की तरफ से कहा गया कि कृषि क्षेत्र में कई संभावनाएं हैं और सरकार इसे लाभकारी बनाने के लिए हर कोशिश कर रही है। सरकार की तरफ से पराली प्रबंधन, कीटनाशक, कृषि उपकरण तथा खाद जैसी चीजों पर सब्सिडी दी जा रही है ताकि किसानों को आर्थिक मदद मिल सके और कृषि को बढ़ावा दिया जा सके।
इस मौके पर किसानों से जुड़ी अनेकों योजनाओं की जानकारी भी दी गई
इस जिला स्तरीय सेमिनार (District level seminar) में कृषि, बागवानी, मत्स्य विभाग के साथ-साथ प्रगतिशील किसानों और बागवानी क्षेत्र की मशीनरी कंपनी NHRDFसलारू द्वारा स्टाल लगाए गए जिनमें किसानों से जुड़ी अनेकों योजनाओं की जानकारी पंफलेट, फोल्डर, पत्रिका आदि के जरीए प्रदान की गई। साथ ही शहद, हल्दी, नेट हाउस और किसान उत्पादक संगठन द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को सामनें लाया गया। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने इन स्टाल्स को काफी बारीकी से देखा।
