own industries अपनी खुद की इंडस्ट्रीज लगाने पर हरियाणा सरकार देगी ईनाम, जल्दी करें आवेदन
HR Breaking News, डिजिटल डेस्क नई दिल्ली, सरकारी एवं निजी आईटीआई से प्रशिक्षित युवाओं में स्वरोजगार की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार ने प्रत्येक जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगद पुरुस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। ऐसे युवाओं से सरकार ने आवेदन मांगे हैं, जिन्होंने प्रशिक्षण लेकर प्रदेश में अपना नया स्टार्टअप शुरू किया है। ऐसे युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ही सरकार ने इस योजना को लाकर हरियाणा के लोगों के लिए एक बेहतरीन उदाहरण पेश करने का प्रयास किया है। ताकि अधिक से अधिक युवा प्रोत्साहित होकर खुद का उद्यम स्थापित करें और अन्य लोगों को रोजगार से जोडऩे की दिशा में काम करें।
सम्मानित करने का निर्णय
पलवल आईटीआई के प्राचार्य भगत सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने सरकारी व निजी आईटीआई से प्रशिक्षित युवाओं में स्वरोजगार की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगद पुरुस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत अपना सफल उद्यम स्थापित करने व चलाने वाले प्रथम उम्मीदवार को 10,000 रुपए, द्वितीय उम्मीदवार को 7500 रुपए व तृतीय उम्मीदवार को ₹5,000 के नगद पुरुस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
अपना आवेदन जमा करवा सकते हैं
उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपने जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में जाकर अपना आवेदन 18 जनवरी सायं 04:00 बजे तक जमा करवा सकते हैं । आवेदन प्रपत्र एवं योजना के नियम व शर्ते विभाग की वेबसाइट www.itiharyana.gov.in से निःशुल्क डाउनलोड की जा सकती है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल का मानना है कि ऐसे प्रशिक्षित युवक जब खुद का उद्यम लगाते हैं तो वह अपने रोजगार के साथ साथ अनेक लोगों को भी रोजगार देते हैं,
जोकि प्रदेश के विकास में मील का पत्थर बनते हैं। ऐसे युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ही सरकार द्वारा इस योजना का आरंभ किया गया है। इसलिए वह प्रदेश के युवाओं से अपील करते हैं कि वह अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करें और अन्य युवाओं के लिए एक शानदार उदाहरण भी प्रस्तुत करें।
