hrbreakingnews.com

अग्रोहा धाम में लगाए जाएंगे 200 CCTV कैमरे, 25 तारीख को होने वाले मेले के लिए 100 सुरक्षा कर्मी भी तैनात 

Agroha Dham Mela 2026 : आने वाली 25 अक्टूबर को अग्रवाल धाम में एक विशाल मेला लगने जा रहा है और इस मेले की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। जानकारी सामने आई है कि धाम परिसर और चारों तरफ तकरीबन 200 CCTV कैमरे लगाए गए है इसके अलावा 100 सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए हैं। चलिए जान लेते हैं अग्रोहा धाम में लगने वाले बड़े मेले से जुड़ी पूरी जानकारी। 
 
अग्रोहा धाम में लगाए जाएंगे 200 CCTV कैमरे, 25 तारीख को होने वाले मेले के लिए 100 सुरक्षा कर्मी भी तैनात 

HR Breaking News (Agroha Dham Mela 2026) 25 अक्टूबर 2026 को अग्रवाल धाम में 43 वां विशाल सालाना मेला शुरू होने जा रहा है और इस मेले की तैयारी काफी जोरों से की जा रही है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसी वजह से आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही की जा रही है। पता चला है कि अग्रवाल धाम परिसर और इसके चारों तरफ तकरीबन 200 CCTV कैमरे (Agroha Dham CCTV Cameras) भी लगाए गए है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए 100 सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए हैं। 


पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की लगा दी गई ड्यूटी (Agroha Dham News)


अग्रवाल धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग द्वारा इसका जायजा लिया गया है। इस मेरे को सफल बनाने के लिए अलग-अलग कमेटियों का गठन करके पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगा दी गई है। बजरंग गर्ग की तरफ से कहा गया है कि अगर वह धाम में हर साल लगने वाला यह मेला (Agroha Dham Trade Fair 2026) आस्था, सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक है। इस मेले (Agroha Dham Temple Darshan) में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई समस्या ना हो इसी वजह से उनके स्वागत, खाने पीने की व्यवस्था पार्किंग तथा ठहरने और मंदिर में दर्शन समेत आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से की जा रही है। गर्ग की तरफ से बताया गया है कि इस मेले में स्वागत कमेटी की जिम्मेदारी NK गोयल, पवन गर्ग, दीपक गर्ग, झज्जर वाले, चुड़िया राम गोयल, राहुल गर्ग और ईश्वर सेठ अग्रोहा को सौंपी गई है। 


फ्री बस सेवा की सुविधा (Agroha Dham Mela 25 October)


25 अक्टूबर के इस मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हिसार के अलग-अलग स्थान से अग्रोहा धाम तक फ्री बस सेवा (Hisar to Agroha Dham Bus Service) उपलब्ध करवाई जाएगी जिसके तहत जिंदल पार्क, क्लॉथ मार्केट, अग्रसेन भवन, परिजात चौक, आजाद नगर, पटेल नगर, मलिक चौक, पुरानी सब्जी मंडी, 12 क्वार्टर रोड, अर्बन एस्टेट, सेक्टर 14, नई अनाज मंडी और नई सब्जी मंडी में बसों की व्यवस्था रहेगी। गर्ग द्वारा कहा गया है कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन पार्किंग और मंदिर में दर्शन समेत सभी जरूरी सुविधाओं का प्रबंध कर दिया गया है। हर साल लगने वाला यह ट्रेड फेयर अबकी बार 24 और 25 अक्टूबर को लगेगा।