हिसार के जुगलान में माइनर में आई दरार, खेत हुए जलमग्न
HR Breaking News (hisar News) हिसार के जुगलान में माइनर में आई दरार की वजह से किसानों के खेत जलमग्न हो गए हैं। माइनर का पानी खेतों में फैलने से किसानों की फसलों पर खतरा मंडराने लगा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। इससे किसानों (hisar News) को फसल खराब होने की चिंता सताने लगी है। आइए खबर में जानते हैं इस बारे में विस्तार से-
ढाई एकड़ भूमि हुई जलमग्न
बीते दिनों सुबह बहबलपुर गांव के पास जुगलान माइनर में दरार (Breach in Behbalpur Jugalan Minor) आने के आसपास के लगभग ढाई एकड़ भूमि जलमग्न हो गई, जिससे किसानों की गाजर, सरसों की फसल पर असर पड़ा है।
माइनर के टूटे हिस्से पर डाली मिट्टी की ट्रालियां
सूचना मिलने पर किसान और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मिट्टी और मिट्टी की ट्रालियां डालकर माइनर (Minor in Hissar Jugalan) के टूटे हिस्से को बंद कर दिया गया। ग्रामीण तत्पर रहे, जिस वजह से पानी के बहाव पर काबू पाया गया और ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।
गांव के नंबरदार ने कही ये बात
गांव के नंबरदार जगमाल का कहना है कि माइनर टूटने से किसानों को नुकसान हुआ है, लेकिन गांव वालों ने समय रहते मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। माइनर को टूटता देकर देखकर कैनाल गार्ड (canal guard) की ओर से अधिकारियों को सूचना दी गई है। कैनाल गार्ड सोनू का कहना है कि माइनर में कचरा जमा हो गया है, जिससे दबावे या अन्य किसी कारण से यह टूटी हो सकती है।
