hrbreakingnews.com

सेक्टर 33 में बनेगा नया बिजली घर, जमीन मिलने का रास्ता साफ

Hisar new power house : हिसार शहर में आबादी पहले से अधिक बढ़ गई है और इस बढ़ती आबादी के चलते बिजली का लोड बढ़ा है, जिसके कारण बिजली व्यवस्था (Hisar new power house) पर प्रभाव पड़ा है। अब इसी बीच हिसार जिले में सेक्टर 33 में नया बिजली घर बनाया जाने वाला है, क्योंकि हाल ही में बिजली घर के निर्माण के लिए चल रहा जमीन विवाद अब सुलझ गया है।
 
सेक्टर 33 में बनेगा नया बिजली घर, जमीन मिलने का रास्ता साफ

HR Breaking News (new power house) हिसार के सेक्टर-33 में कुछ समय पहले नया बिजली घर बनाया जाने वाला था, लेकिन लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद चल रहा था और जमीन विवाद की वजह से यह प्रोजेक्ट बीच में ही अटक गया था,ख लेकिन अब बिजली घर (Sector-33 power house in Hisar) के निर्माण के लिए जमीन का रास्ता क्लियर हो गया है। खबर में जानिए सेक्टर 33 में नया बिजली घर बनाने का काम कब शुरू होगा।

hsvp के अधिकारियों को जारी किए निर्देश 


हिसार के सेक्टर-33 में 33 KV बिजली घर (33 KV power house in Sector-33) के निर्माण के लिए लंबे समय से जो जमीन का विवाद चल रहा था, वो जल्द ही सुलझ सकता है। सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) की ओर से दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम को बिजली घर के लिए जमीन सौंपने के hsvp के अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

हालांकि जमीन निशुल्क दी जाने वाली है या फिर पॉलिसी के अंतर्गत राशि को जमा करवाना होगा, इसे लेकर स्थानीय अधिकारियों के सामने की स्थिति क्लियर नहीं हैं। 

 

पॉलिसी का हवाला देते हुए राशि की मांग 


विधायक सावित्री जिंदल (MLA Savitri Jindal) के कार्यालय की तरफ से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, सीएम की ओर से मामले का संज्ञान लेते हुए hsvp के उच्च अधिकारियों को संबंधित भूमि बिजली निगम को सौंपने को कहा है।


विधायक सावित्री जिंदल की ओर से निर्णय को अपनाते हुए सीएम का आभार व्यक्त किया है। सेक्टर-33 के निर्माण के समय hsvp की ओर से बिजली घर (HSVP power house) के लिए जमीन तय की थी। निर्माण का काम शुरू होने पर hsvp की ओर से पॉलिसी का हवाला देते हुए इसके बदले राशि की मांग की गई है।


सेक्टर-33 में 33 KV बिजली घर से हो रही सप्लाई 


अभी सेक्टर-33 को सेक्टर-14 में मौजूद 33 KV बिजली घर (33 KV power house in Sector-14) से सप्लाई की जा रही है। इसी बिजली घर से सिरसा रोड और बगला रोड के इंडस्ट्रियल एरिया को भी बिजली दी जाती है, जिस वजह से यहां पर लोड ज्यादा रहता है। सेक्टर-33 में नया बिजली घर (New power house in Sector-33) के निर्माण से सेक्टर-14 बिजली घर का लोड कम होगा और सेक्टर-33 के उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली सप्लाई मिल सकेगी।

 

बिजली घर के लिए जमीन मांग तय 


बिजली निगम (bijli nigam) की तरफ से भुगतान करने से मनाही की गई, जिस वजह से जमीन का मामला अटक गया। सेक्टर-33 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से बिजली घर के लिए तकरीबन 2.9 एकड़ जमीन की मांग निर्धारित की गई थी, जबकि शुरुआती प्रस्ताव में डेढ़ एकड़ जमीन का प्रोविजन था। 


B&R ने चौथी बार लगाया टेंडर 


हिसार के जिला नागरिक अस्पताल के सुंदरीकरण (District Civil Hospital In Hisar) के अटके काम के लिए B&R ने चौथी बार टेंडर लगा दिया है। इस बार चार एजेंसियों की ओर से आवेदन किया गया है। अगर टेंडर प्रोसेस शुरू होता है तो जल्द ही बचा हुआ काम पूरा हो सकता है। इससे पहले जून में पहली बार टेंडर लगाया था, लेकिन प्रोसेस पूरा नहीं हो पाया है। उसके बाद दो बार और टेंडर लगाया गया, लेकिन प्रोसेस पूरा नहीं हो पाया है।


जिला नागरिक अस्पताल के सुंदरीकरण के लिए बजट


हरियाणा सरकार (Haryana Government) की ओर से जिला नागरिक अस्पताल के सुंदरीकरण के लिए 7 करोड़ रुपये का बजट तय किया था, जिसके तहत एंट्री गेट, मुख्य भवन की दीवारों का सुंदरीकरण, टॉयलेट की मरम्मत और सड़क निर्माण के साथ कई काम (road construction works) करवाए गए हैं। 


अब बाकी का काम पूरा करवाया जाना है। शेष कामों में सोसायटी ऑफिस, नर्सिंग ऑफिस, इंडोर रूम और ऑपरेशन थिएटर का सुंदरीकरण है, जिनमे पेंट, टाइल, प्लास्टर और वाइट वॉश का कार्य होना है। 
साथ ही बाकी के टॉयलेट की भी मरम्मत की जाएगी। अस्पताल में अभी तक सिर्फ 30 प्रतिशत टॉयलेट की मरम्मत हुई है। साथ ही 6 बेड के ICU का निर्माण भी किया जाने वाला है।

अस्पताल में सुंदरीकरण के गुणवत्ता पर उठे सवाल


अस्पताल में जो सुंदरीकरण (hospital beautification) के काम करवाए जा रहे हैं, उसकी गुणवत्ता पर कई प्रश्न खड़े हो गए हैं। नई टाइलें अभी से टूट रही है। इस बारे में अधिकारियों की तरफ से B&R को अवगत करवाया गया है। बार-बार टेंडर लगाने के प्रोसेस पर कई प्रश्न खड़े हो रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक यह एक तरह से सिर्फ डिपोजिट वर्क है।