hrbreakingnews.com

हिसार के बाहर मुकलान से मय्यड़, तलवंडी राणा तक बनेगा नया रिंग रोड, 600 एकड़ जमीन होगी अधिग्रहित

New Ring Road in Hisar : हिसार में ट्रैफिक जाम को कम करने और लोगों को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। अब हिसार वालों के लिए एक और अच्छी खबर है। दरअसल शहर के बाहर मुकलान से मय्यड़ और तलवंडी राणा तक नया रिंग रोड बनाया जाएगा। इस रिंग रोड की लंबाई 41 किलोमीटर होगी। चलिए खबर में जानते हैं इससे जुड़ी पूरी जानकारी -

 
हिसार के बाहर मुकलान से मय्यड़, तलवंडी राणा तक बनेगा नया रिंग रोड, 600 एकड़ जमीन होगी अधिग्रहित

HR Breaking News - हिसार में यातायात को व्यवस्थित करने के लिए सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। अब शहर के बाहर एक नया रिंग रोड बनने जा रहा है। नए रिंग रोड के बनने से शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। तलवंडी राणा के पास रिंग रोड (ring road in hisar) को मुख्य हाईवे NH- 65 से जोड़ा जाएगा। इसके लिए एक आधुनिक और सुरक्षित जंक्शन बनाया जाएगा। इस इंफ्रास्ट्रक्चर मॉडल के बनने से भारी कमर्शियल वाहन शहर के अंदर जाए बिना बाहर से गुजर सकेंगे।


बनेंगे 5 नए स्लिप रोड - 

नए रिंग रोड (new ring road update) के बनने से कमर्शियल वाहनों को एक नया और सीधा रास्ता मिलेगा। इसके लिए पांच स्लिप रोड भी बनाए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से नए केवल हिसार शहर के अंदर प्रदूषण और ट्रैफिक दबाव कम होगा, बल्कि औद्योगिक और व्यावसायिक परिवहन के लिए भी एक सुरक्षित और हाई स्पीड कॉरिडोर मिलेगा।

बिना रूके गुजर सकेंगे वाहन - 


मुकलान से मय्यड़ (Muklan to Mayyad New Ring Road) और तलवंडी राणा तक बनने वाले रिंग रोड का डिजाइन इस तरह से तैयार किया गया है कि वहां बिना रुके हाईवे पर शिफ्ट हो सकेंगे। यह टी आकर के पॉइंट पर जंक्शन बनाया जाएगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है की रिंग रोड से हाईवे पर आते-जाते समय किसी भी दिशा के वाहनों को क्रॉसिंग के लिए रुकना नहीं पड़ेगा। 


बनाया जाएगा घुमावदार लूप और सीधे रैंप -


मैप में साफ किया गया है कि इसमें घुमावदार लूप और सीधे रैंप बनाए जाएंगे। इससे हाईवे का तेज रफ्तार ट्रैफिक बिना एक दूसरे का रास्ता काटे आसानी से सुरक्षित तरीके से मर्ज हो सकेगा। बता दें कि इस जंक्शन पर कोई रेड लाइट या डायरेक्ट क्रॉसिंग नहीं बनाई जाएगी। इससे नए केवल भारी कमर्शियल वाहनों की रफ्तार बनी रहेगी, बल्कि सड़क हादसों का जोखिम काम हो जाएगा।


जंक्शन के लिए अतिरिक्त जमीन की भी गई मार्किंग - (Hisar News)

जंक्शन में गोल घुमाओ के कारण सामान्य चौराहों की तुलना में ज्यादा जगह की आवश्यकता होती है। मैप में यह स्पष्ट दिख रहा है की कनेक्टिविटी के लिए मुख्य सड़क के साथ-साथ आसपास की अतिरिक्त जमीन को कर करते हुए मार्किंग की गई है।


रिंग रोड के लिए 600 एकड़ जमीन होगी अधिग्रहित - 

हिसार शहर के बाहर बनने वाला नया रिंग रोड (new ring road) गांव मुकलान से शुरू होकर गांव मय्यड़ के ऊपर से होते हुए आगे खरड़, नियाणा, मिर्जापुर और धान्सू के नजदीक तलवंडी राणा तक बनाया जाएगा। इसकी कुल लंबाई 41 किलोमीटर होगी। इसके लिए 600 एकड़ से ज्यादा जमीन अधिकृत की जाएगी। इस प्रोजेक्ट पर नही काम करेगा।