hrbreakingnews.com

हिसार के सेक्टर-33 में बनेगी नई सड़क, टेंडर जारी

hisar new road :हिसार में रोड के नए-नए प्रोजेक्ट पर कार्य किया जा रहा है। अब जल्द ही हिसार के सेक्टर-33 में नई सड़क (hisar new road) का निर्माण कार्य शुरू हो गया है, जिसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। सड़क निर्माण के लिए एजेंसी की ओर से मौके पर पहुंचकर आगे का काम शुरू कर दिया है। अब नई सड़क के निर्माण से मुख्य रास्ते पर पहुंचना आसान हो सकेगा।
 
हिसार के सेक्टर-33 में बनेगी नई सड़क, टेंडर जारी

HR Breaking News (hisar new road) लंबे समय से हिसार के सेक्टर-33 में नई सड़क बनाने के पेंडिंग प्रोजेक्ट पर अब काम शुरू होने से लोगों की उम्मीदें फिर जाग उठी है। हिसार के सेक्टर 33 में नई सड़क (New road in Sector 33) के निर्माण को लेकर अब कार्य में तेजी आ गई है। इस सेक्टर के निर्माण से सेक्टरवासियों को बड़े स्तर पर फायदा होगा और मुख्य रास्ते तक पहुंचना आसान हो सकेगा। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-

550 मीटर सड़क निर्माण कार्य में आई तेजी


हिसार के सेक्टर-33 (Hisar New Road Projects) में लंबे समय से अधुरी पड़ी 550 मीटर सड़क के निर्माण को लेकर काम में तेजी आ गई है। रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष का कहना है कि बाकी बचे हिस्से के लिए 2.30 करोड रुपए का टेंडर मंजूर किया जा चुका है। 45 मीटर चौड़ी सड़क की डी-मार्किंग का काम पूरा कर लिया गया है और मौके पर ही लेवलिंग का कार्य जारी है।

 

रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी ने किया लंबा संघर्ष 


इस पेंडिंग प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी (Resident Welfare Society) की ओर से लंबे समय तक संघर्ष किया गया है। प्रधान धर्मवीर पानू (Pradhan Dharamveer Panu) का कहना है कि इस परेशानी को लेकर सीएम को कई बार अवगत कराया गया था। लगातार उठाई गई इस मांग के बाद टेंडर पास हुआ है और अब साइट पर जमीनी स्तर सर्वे टीम और उपकरणों के साथ कार्य नजर आने लगा है। सड़क के पूरे होने पर इसका सीधा जुड़ाव सिरसा-दिल्ली हाईवे nh-9 से हो जाएगा, जिससे आवागमन आसान हो सकता है।

बाईपास के रास्ते सेक्टर में एंट्री कर सकेंगे लोग


RWA की निरंतर कोशिशों के बाद अधर में लटके प्रोजेक्ट पर निर्माण काम शुरू हुआ है। इस रास्ते के बनने से सेक्टर-33 के निवासियों को शहरी इलाके के अंदर से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे बाईपास के रास्ते सीधे सेक्टर में एंट्री कर सकेंगे। इसके अलावा सेक्टर की हिसार- सिरसा मार्ग (Hisar-Sirsa Road) और एनएच-9 से कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।


हिसार की सेक्टर-33 (Sector-33 of Hisar) के आरडब्ल्यूए के प्रधान का कहना है कि एजेंसी की टीम सेक्टर में आई थी। उसने सड़क की डी-मार्किंग की और लेवलिंग का काम भी किया जा रहा है। इसके निर्माण से सेक्टरवासियों को लाभ मिलेगा। वहीं निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर का कहना है कि हमारी टीम सेक्टर 33 के रास्ते के निर्माण के बारे में मौके का निरीक्षण करने गई थी।