hrbreakingnews.com

हिसार के सेक्टर 33 में बनेंगी नई सड़क, पार्कों को भी किया जाएगा विकसित

Hisar News : शहर के सेक्टरों के विकास को लेकर लगातार अनकों प्रयास किए जा रहे हैं। इनमें बेहतर सुविधाएं विकसित करने के लिए लगातार काम किए जा रहे हैं। अब इसी कड़ी में शहर के सेक्टर 33 में नई सड़क बनाने समेत अनेकों प्रयास किए जाएंगे। चलिए जानते  हैं इसके बारे में विस्तार से।  
 
हिसार के सेक्टर 33 में बनेंगी नई सड़क, पार्कों को भी किया जाएगा विकसित

HR Breaking News (Hisar News) : सेक्टर-33 में लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान की दिशा में अब काम शुरू होने लगा है। रेजिडेंट सभा की ओर से उठाई गई 15 सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई शुरू होने के बाद कार्यकारिणी ने विभिन्न विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। सभा ने अब 12 नवंबर को मेयर प्रवीण पोपली (Mayor Praveen Popli) की अध्यक्षता में एचएसवीपी (HSVP hisar) अधिकारियों के साथ बैठक कर कामों की प्रगति पर चर्चा करने का निर्णय लिया है।

सड़क निर्माण का काम शुरू 

प्रधान बलवान शर्मा (Pradhan Balwan Sharma) की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि सिरसा रोड से तीसरे गेट तक लंबित सड़क निर्माण का काम शुरू हो गया है। सेक्टर में टावर लगाने की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। इसके साथ ही सीवरेज व्यवस्था सुधारने के लिए मैनहोल व पाइप लाइनों की सफाई और पार्कों के विकास के कार्य भी शुरू किए गए हैं। कार्यकारिणी ने इन कार्यों की स्थिति पर चर्चा करते हुए बाकी समस्याओं के समाधान को लेकर भी विचार-विमर्श किया।

9 अक्टूबर को अधिकारियों के साथ हुई बैठक

प्रधान बताया कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने के चलते सभा ने 8 अक्तूबर को धरना-प्रदर्शन का नोटिस दिया था। इसके बाद मेयर प्रवीण पोपली और पार्षद प्रतिनिधि टीनू जैन के प्रयासों से 9 अक्तूबर को एचएसवीपी अधिकारियों के साथ बैठक हुई। अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान के लिए एक महीने का समय मांगा था। उनके आश्वासन के बाद सभा ने धरना स्थगित कर 12 नवंबर को दोबारा समीक्षा करने का फैसला लिया था।