हिसार के मुख्य बाजारों के बरामदों में स्टॉल लगाने के लिए देना होगा शुल्क
HR Breaking News (Hisar News) : दीपावली पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और दुकानों के बाहर सजने वाले सामान को लेकर नगर निगम ने व्यवस्था निर्धारित की है। त्योहारी खरीदारी के दौरान फुटपाथ पर दुकानों के बरामदों में स्टॉल लगाने में (diwali bajar hisar) सामान रखने के लिए व्यापारियों को तय शुल्क देना होगा। निगम की ओर से 2 से 8 नवंबर तक 60 रुपए प्रति वर्ग फीट के हिसाब से कवरिंग फीस वसूली जाएगी। इसके लिए शहर के प्रमुख बाजार और व्यावसायिक क्षेत्रों को पांच हिस्सों में बांटकर अलग-अलग टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
स्टॉल लगाने के 60 रुपये प्रति वर्ग फीट
दीपावली पर बाजारों (rajguru market hisar news) में बढ़ने वाली भीड़ और दुकानों के बाहर सजने वाले सामान को लेकर नगर निगम ने व्यवस्था निर्धारित कर दी है। त्योहारी खरीदारी के दौरान फुटपाथ और दुकानों के बरामदों में स्टॉल लगाने (baramadon mein stall lagane) व सामान रखने के लिए व्यापारियों को तय शुल्क देना होगा। निगम की ओर से 2 से 8 नवंबर तक 60 रुपए प्रति वर्ग फीट के हिसाब से कवरिंग फीस वसूली जाएगी। इसके लिए शहर के प्रमुख बाजारों और व्यावसायिक क्षेत्रों को पांच हिस्सों में बांटकर अलग-अलग टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
लापहरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
नगर निगम कमिश्नर सी. जया श्रद्धा (nagar nigam commissioner si. jaya shraddha) के निर्देश पर गठित इन टीमों को शुल्क वसूली के साथ बाजारों में व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी भी दी गई है। निगम एएमसी प्रदीप हुड्डा (nigam amc pradeep hudda)ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी के दौरान किसी कर्मचारी की लापरवाही सामने आने पर उसकी जवाबदेही तय की जाएगी और विभागीय कार्रवाई होगी।
इन टीमों को किया गठित
जानाकरी के अनुसार कनिष्ठ अभियंता कुशल के नेतृत्व में आठ कर्मचारियों की टीम राजगुरु मार्केट, नागोरी गेट (nagori market hisar news), मोरी गेट, आर्य बाजार, मोती बाजार, खजांचियान बाजार, तलाकी गेट (talaki gate), सेक्टर-14, बस स्टैंड सहित आसपास के क्षेत्रों में शुल्क वसूली और निगरानी करेगी। इसके अलावा टीम नबंर 2 कनिष्ठ अभियंता मंजीत के नेतृत्व में पांच कर्मचारी आजाद नगर, पटेल नगर, सेक्टर-15, कैमरी रोड, जवाहर नगर, सेक्टर-16-17 और पीएलए मार्केट सहित आसपास के इलाकों को कवर करेंगे।
गांधी चौक से ऑटो मार्केट तक
टीम नंबर तीन पटवारी सुरेंद्र के नेतृत्व में पांच कर्मचारियों की टीम गांधी चौक से पड़ाव चौक, पड़ाव चौक से मील गेट, जिंदल पार्क से 12 क्वार्टर रोड तथा ऑटो मार्केट (auto market hisar) से बरवाला चुंगी पुल तक के क्षेत्र में व्यवस्था संभालेगी।
इसके अलावा टीम नंबर 4 कनिष्ठ अभियंता विकास कुमार के नेतृत्व में पांच कर्मचारी ग्रीन स्क्वेयर मार्केट, रेड स्क्वेयर मार्केट, डोगरान मोहल्ला रोड, पुरानी सब्जी मंडी रोड, ढाणी बड़वाली, सैनियान मोहल्ला, मुल्तानी चौक और एचएयू गेट नंबर-2 से पारिजात चौक तक के क्षेत्र में तैनात रहेंगे।
मॉडल टाउन और कैंट क्षेत्र
कनिष्ठ अभियंता संदीप के नेतृत्व में पांच कर्मचारी डीसी कॉलोनी, एमसी कॉलोनी, मॉडल टाउन, न्यू मॉडल टाउन, दयानंद कॉलोनी, इंडस्ट्रीज एरिया, डाबड़ा चौक से सेक्टर-13, आईटीआई चौक, कैंट मार्केट, दिल्ली रोड और निरंकारी भवन रोड तक के क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रति टेबल 500 रुपये शुल्क
राजगुरु मार्केट के प्रधान सुरेंद्र बजाज ने बताया कि व्यापारियों की मांग पर नगर निगम ने त्योहारी सीजन में राहत देते हुए यह व्यवस्था की है। पिछले वर्ष की तरह सात-आठ दिन की छूट मिलने से दुकानदारों को त्योहार पर सामान सजाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि स्टॉल के लिए प्रति टेबल 500 रुपए और दो टेबल के लिए 1000 रुपए तक शुल्क निर्धारित किया गया है। निगम की टीम ने पहले दिन कुछ व्यापारियों से शुल्क भी वसूला है। बजाज ने व्यापारियों से निगम प्रशासन के नियमों का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
