तलवंडी राणा गौशाला में 28 नवंबर को होगा कवि सम्मेलन
HR Breaking News (hisar News) : बरवाला रोड (Barwala Road) स्थित गांव तलवंडी राणा (Talwandi Rana) के श्री सालिग राम गौधाम में वार्षिक उत्सव के तहत 28 नवंबर को कवि सम्मेलन आयोजित (kavi sammelan) किया जाएगा। गौशाला परिसर में शाम 5 बजे से होने वाले इस कार्यक्रम में देश के अलग-अलग शहरों से पांच जाने-माने कवि अपनी प्रस्तुतियां देंगे। उनकी कविताओं में हास्य और व्यंग्य के साथ सामाजिक मुद्दों और जिंदगी से जुड़े विभिन्न पहलुओं की झलक देखने को मिलेगी।
हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा रहेंगे आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम में प्रसिद्ध हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा (hasya kavi surendra sharma) विशेष आकर्षण रहेंगे। उनके साथ जबलपुर के सुदीप भोला, बरेली के डॉ. राहुल अवस्थी, बदायूं के सोनरूपा के विशाल और फरीदाबाद के दिनेश रघुवंशी भी काव्य पाठ करेंगे। कार्यक्रम का संचालन संजीव बांगा करेंगे।शाला प्रधान मोहित गुप्ता ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र जारी कर लोगों को कवि सम्मेलन में शामिल होने का न्योता दिया।
कैंबिनेट मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल
उन्होंने बताया कि आयोजन को यादगार बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा (Cabinet Minister Ranbir Gangwa) और प्रमुख उद्योगपति एवं गौभक्त विजय कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं विधायक सावित्री जिंदल की विशेष उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुंबई की गोल्ड स्टेब सोशल वेलफेयर फाउंडेशन से जुड़े संदीप शाह करेंगे।
