hrbreakingnews.com

दिल्ली रोड पर अर्बन एस्टेट-2 के पास बनेगा चौक, 4.30 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार

Hisar News : हरियाणा सरकार की ओर से हिसार जिले में शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कवायद तेज कर ली गई है। अब जल्द ही शहर के दिल्ली रोड पर अर्बन एस्टेट-2 के पास नया चौक (Naya Chowk near Urban Estate-2) का निर्माण किया जाने वाला है, जिसके लिए 4.30 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है।
 
दिल्ली रोड पर अर्बन एस्टेट-2 के पास बनेगा चौक, 4.30 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार

HR Breaking News (Hisar News) हिसार जिले में कई ऐसे हिस्से और मुख्य मार्ग है, जहां पर अक्सर ही पीक आवर्स में ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। अब जल्द ही हिसार (Hisar News) के दिल्ली रोड पर नया चौक बनाया जाने वाला है और यह चौक अर्बन एस्टेट-2 के पास बनाया जाएगा। व्यवस्थित चौक के बनने से ट्रैफिक का दबाव कम होगा और आवागमन सुगम हो सकेगा। खबर में जानिए इस प्रोजेक्ट पर कब कार्य की शुरुआत होगी।

 

स्वीट्स शॉप के पास बनेगा स्लिप रोड 


तुलसी चौक के कायाकल्प (Hisar new Chowk) के बाद अब लोक निर्माण विभाग की ओर से जिंदल चौक और दिल्ली रोड पर अर्बन एस्टेट रोड के सामने वाले तिराहे को जाम से छुटकारा दिलाने के लिए खाकर तैयार कर लिया गया है, जिसके तहत दो नए चौक बनाए जाने वाले हैं। इससे वह चालकों को राहत मिलेगी। B&R अर्बन एस्टेट टू स्थित एक स्वीट्स शॉप के पास स्लिप रोड व चौक बनाएगा। यहां स बनाए जाने वाले इस प्रोजेक्ट का B&R ने एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेज दिया है।

 

फाइनल अप्रूवल के बाद शुरू होगा काम 


जिंदल चौक और अर्बन एस्टेट टू रोड के सामने वाले पॉइंट शहर (Urban Estate to Road Opposite Point City) के व्यस्त हिस्सों में से एक है। पीक ऑवर्स में यहां ट्रैफिक जाम की स्थिति रहती है। ग्रीन बेल्ट की जगह का सदुपयोग कर सड़क चौड़ी होने और व्यवस्थित चौक बनने से ट्रैफिक का भार कम होगा। सभी तरह के फाइनल अप्रूवल के बाद ही पहले जिंदल चौक और फिर अर्बन स्टेट (urban state) के सामने चौक का निर्माण किया जाएगा।

जिंदल चौक की री-डिजाइनिंग का एस्टीमेट 


B&R विभाग की ओर से शहर के प्रमुख बिंदु के लिए अलग-अलग बजट और एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। अर्बन एस्टेट-टू रोड के सामने का चौक बनाने और सड़क को चौड़ा करने के लिए लगभग 4.30 करोड़ रुपए का एस्टीमेट तैयार किया है, जिसे बीते हफ्ते ही प्रशासनिक स्वीकृति के लिए सरकार के पास भेजा गया है। 


जिंदल चौक की री-डिजाइनिंग (Redesigning of Jindal Chowk) और सुधार के लिए विभाग ने 3.86 लाख रुपए का एस्टीमेट तैयार कर लिया है।

प्रोजेक्ट के लिए हटाए जाएंगे ग्रीन बेल्ट के कुछ भाग 


B&R के अधिकारियों के मुताबिक धरातल पर कार्य शुरू करने से पहले दो बाधाओं को दूर करने का प्रोसेस आखिरी चरण में हैं। बिजली निगम (bijli nigam) को अगले 7 से 15 दिनों के अंदर मौके का सर्वे कर बिजली के खंभों और लाइनों को शिफ्ट करने का एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। सड़क को चौड़ा करने और दो नए चौक विकसित करने के लिए ग्रीन बेल्ट के कुछ भाग को हटाया जाने वाला है।

वन विभाग ने दिया प्रथम स्टेज का अप्रूवल


इसके दायरे में आने वाले तकरीबन 50 पेड़ों को हटाने के लिए वन विभाग (forest department) की तरफ से प्रथम स्टेज का अप्रूवल मिल चुका है। B&R के एसई का कहना है कि हाल ही में जो बैठक हुई है, उसमें मंत्र रणबीर गंगवा ने बिजली निगम को सर्वे करके 15 दिन के अंदर एस्टीमेट तैयार कर सबमिट करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। जैसे ही एस्टीमेट तैयार होगा, उसे मुख्यालय भेजा जाएगा और जल्द ही इस दिशा (Hisar News Updates) में काम शुरू हो जाएगा।