hrbreakingnews.com

हिसार सर्कल में बिजली चोरी पर कार्रवाई, 97 जगहों पर 24 लाख जुर्माना

hisar news : हिसार सर्कल में बिजली विभाग (electricity department) द्वारा बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली निगम ने 97 जगहों पर 24 लाख जुर्माना लगाया है। इसको लेकर अभियान तेज किया गया है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से। 
 
हिसार सर्कल में बिजली चोरी पर कार्रवाई, 97 जगहों पर 24 लाख जुर्माना

HR Breaking News (hisar news) : बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (South Haryana Power Distribution Corporation) ने हिसार सर्कल में चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। निगम की अलग-अलग टीमों ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई करते हुए 97 स्थानों पर बिजली चोरी के मामले पकड़े। जांच के दौरान सामने आई अनियमितताओं पर संबंधित उपभोक्ताओं को कुल 23.99 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

शहर में 25 जगह पकड़ी बिजली चोरी, 7.44 लाख का जुर्माना

हिसार शहर (hisar bijli vibag)  में मॉडल टाउन, सेक्टर-1-4, आजाद नगर, ऑटो मार्केट (auto market hisar), मिलगेट और बारह क्वार्टर सहित कई इलाकों में टीमों ने जांच की। इस दौरान 25 स्थानों पर बिजली चोरी के मामले सामने आए। संबंधित उपभोक्ताओं पर 7.44 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।

ग्रामीण और हांसी क्षेत्र में 72 उपभोक्ता पकड़े

हिसार डिवीजन नंबर-2 (Hisar Division No. 2) ग्रामीण के अंतर्गत बरवाला, आदमपुर, बालसमंद और बाड्डोपट्टी में 30 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। इन मामलों में 10.13 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। वहीं, हांसी डिवीजन के उमरा, मुंढाल और सिसाय क्षेत्रों में जांच के दौरान 42 उपभोक्ता बिजली चोरी (bijli chori) करते मिले। हिसार सर्कल के अधीक्षण अभियंता अविनाश यादव (Superintending Engineer Avinash Yadav) ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। इसके तहत कुल 97 मामलों में कार्रवाई करते हुए 23.99 लाख रुपए का जुर्माना निर्धारित किया गया है।

राशि जमा नहीं कराने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई

बिजली चोरी (bijli vibag action hisar) के मामलों में इस्तेमाल किए जा रहे लोड के आधार पर जुर्माने की गणना की जाती है। निर्धारित समय में राशि जमा नहीं कराने पर उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन स्थायी रूप से काटने की कार्रवाई की जा सकती है। नियमानुसार कंपाउंडिंग राशि जमा नहीं होने और अन्य गंभीर मामलों में एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकती है। जुर्माने और जरूरी शुल्क का भुगतान करने के बाद ही नियमानुसार दोबारा कनेक्शन मिल सकेगा।

मीटर घरों से बाहर लगाने पहुंची टीम का ग्रामीणों ने किया विरोध

हांसी के सिसाय (Sisay) व में मेरा गांव-जगमग गांव योजना (mera gaon-jagmag gaon yojana) के तहत घरों के अंदर लगे बिजली मीटर बाहर शिफ्ट करने पहुंची निगम की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। मीटर लगाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई, जो बाद में कहासुनी में बदल गई। स्थिति बिगड़ने पर टीम ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कर्मचारी काम अधूरा छोड़कर वापस लौट गए। निगम की ओर से इस मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है।

बिजली चोरी से बढ़ता है लाइन लॉस

बिजली चोरी का असर केवल निगम के राजस्व पर ही नहीं पड़ता, बल्कि इसका सीधा प्रभाव बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर भी होता है। फीडर पर अनधिकृत कनेक्शन बढ़ने से लाइन लॉस और बिजली लाइनों पर लोड बढ़ जाता है। इसके कारण संबंधित क्षेत्रों में कम वोल्टेज, बार-बार बिजली ट्रिप होने और विद्युत उपकरणों को नुकसान पहुंचने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। मीटर घरों से बाहर लगाने का उद्देश्य भी बिजली खपत की निगरानी को आसान बनाना, छेड़छाड़ की आशंका कम करना और ग्रामीण क्षेत्रों में लाइन लॉस घटाकर बेहतर आपूर्ति सुनिश्चित करना है।