hrbreakingnews.com

हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नगर निगम पर लगाया 32 लाख जुर्माना, अवैध डंपिंग पर कार्रवाई

Hisar News : हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नगर निगम पर 32 लाख जुर्माना लगाया गया है। पीसीबी की और से ये कार्रवाई अवैध डंपिंग (illegal dumping) पर की गई है। बोर्ड ने नगर निगम पर 32 लाख की पेनल्टी लगाने पर नगर निगम का क्या कहना है चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से। 

 
हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नगर निगम पर लगाया 32 लाख जुर्माना, अवैध डंपिंग पर कार्रवाई

HR Breaking News (Hisar News) : शहर के पुराने कचरे के निस्तारण के लिए चलाए जा रहे करीब 6 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट में बड़ी अनियमितता सामने आई है। ढंढूर प्लांट (Dhandhoor Plant) से कचरे की प्रोसेसिंग की जिम्मेदारी लेने वाली एजेंसी पर आरोप है कि उसने कचरे का निर्धारित तरीके से निस्तारण करने के बजाय उसे सिरसा रोड स्थित ओशो ध्यान केंद्र (Osho Meditation Centre, Sirsa Road) के नजदीक तीन एकड़ जमीन पर जमा कर दिया। करीब तीन साल तक यहां कचरा डाले जाने से आसपास के लोगों को बदबू और दूसरी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके बाद मामले की शिकायत नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (National Green Tribunal) में की गई। जांच और पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आधार पर हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Haryana State Pollution Control Board) ने नगर निगम (nagar nigam news) पर 32 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई है।

हर माह के एक लाख रुपये के हिसाब से जुर्माना निर्धारित

बोर्ड ने (hisar nagar nigam news) नवंबर 2023 से 30 जून 2026 तक की अवधि के लिए हर महीने एक लाख रुपए के हिसाब से जुर्माना निर्धारित किया है। नियमों के मुताबिक, प्रोसेसिंग के दौरान निकलने वाले उपयोगी ठोस कचरे को बेचने या रिसाइक्लिंग के लिए भेजना था। वहीं, प्रोसेसिंग के बाद बचने वाले इनर्ट मटेरियल को निर्धारित लैंडफिल साइट पर पहुंचाना जरूरी था। आरोप है कि इस प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। अब संबंधित एजेंसी से मौके पर जमा कचरा हटवाया जा रहा है।

मिट्टी और इनर्ट मटेरियल डालने की दी दलील

मामले में घिरी डिंग मैनपावर कंपनी (ghiri ding manpower company) ने अवैध कचरा डंपिंग के आरोपों को गलत बताया है। नगर निगम को दिए गए जवाब में एजेंसी ने कहा कि ओशो ध्यान केंद्र के पास कचरा नहीं डाला गया था। ढंदूर प्लांट में कचरे की प्रोसेसिंग के बाद जो मिट्टी, इनर्ट मटेरियल (inert material) और बायो सॉयल (bio soil) बचती है, उसी को वहां रखा गया था। एजेंसी का दावा है कि इसे सामान्य कचरे के रूप में देखना सही नहीं है।

निगम ने उठाया सवाल

नगर निगम (hisar latest news) के अधिकारियों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि डिंग मैनपावर कंपनी को कचरा प्रोसेसिंग का वर्क ऑर्डर जुलाई 2024 में दिया गया था, जबकि पीसीबी ने इस मामले में पहला नोटिस 1 नवंबर 2023 को जारी किया था। ऐसे में एजेंसी को काम सौंपे जाने से करीब आठ महीने पहले की अवधि में वहां कचरा डालने के लिए उसे जिम्मेदार कैसे माना जा सकता है। निगम अधिकारियों ने बोर्ड के आकलन को तथ्यों के आधार पर दोबारा जांचने की जरूरत बताई है।

ओशो ध्यान केंद्र प्रबंधन ने की थी शिकायत

ओशो ध्यान केंद्र (Osho Meditation Center hisar) के प्रबंधन ने जमीन पर लगातार कचरा जमा होने और उससे उठने वाली दुर्गंध को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि आसपास कचरे का ढेर लगने से वातावरण दूषित हो रहा है और लोगों का वहां रहना मुश्किल हो गया है। इसी मामले को लेकर एनजीटी में भी शिकायत पहुंची, जिसके बाद कार्रवाई का मामला सामने आया।

कमिश्नर ने कहा पीसीबी से रिपोर्ट लेकर तथ्यों की जांच करेंगे

नगर निगम कमिश्नर सी. जया श्रद्धा (Municipal Corporation Commissioner C. Jaya Shraddha) ने कहा कि उन्होंने कार्यभार संभालने से पहले ही इस मामले में नोटिस की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी। हालांकि, अभी पूरे प्रकरण के तथ्यों की जांच कराई जा रही है। उनका कहना है कि संबंधित एजेंसी को प्रोसेसिंग का वर्क ऑर्डर बाद में जारी हुआ था, जबकि नोटिस की तारीख इससे पहले की है। मामले की स्थिति स्पष्ट करने के लिए हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी को भी बुलाने के निर्देश दिए गए हैं।