सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, बिना सफेद पट्टी और गड्ढों से भरी सड़कों को RTA करेगा सर्च
HR Breaking News (Hisar News) सर्दियों और धुंध का मौसम शुरू हो गया है और हर साल इस मौसम में सड़क हादसों की रोकथाम के लिए प्रशासन और RTA की ओर से बिना सफेद पट्टी और गड्ढों वाली सड़कों की पहचान कर उन्हें दुरुस्त करने का खास अभियान (Hisar News) चलाया जा रहा है। बदलते मौसम और धुंध की चेतावनी को लेकर सरकार की ओर से यह निर्णय लिया गया है।
दो बिंदुओं पर जुटाई जाएगी रिपोर्ट
अब इसके तहत दो बिंदुओं पर रिपोर्ट जुटाई जाने वाली है। पहले बिंदु में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों (state highways) के साथ ही अन्य व्यस्त सड़कों पर सर्वे अभियान चलाकर ह देखा जाएगा कि किन सड़कों पर सफेद पट्टी मौजूद है और किन सड़कों पर पट्टी मौजूद नहीं है। दूसरे बिंदु में गड्ढों वाली सड़कों को मार्कड किया जाएगा।
इससे यह पता लगेगा कि हिसार की कितनी सड़कों पर गड्ढे हैं और कितने किलोमीटर के दायरे में हैं और सबसे ज्यादा गड्ढों वाली सड़क कौन-सी है। कल रोड सेफ्टी (Hisar Road Safety) की महत्वपूर्ण बैठक की जानी है, जिसमें RTA के साथ ही अन्य संबंधित विभाग अपने-अपने अधिकार इलाके की रिपोर्ट पेश करेंगे।
जांच में पाई गई RTA की लापरवाही
सड़कों के सर्वे के बीच स्कूली बसों की जांच (inspection of school buses) को लेकर RTA की लापरवाही पाई गई है। विभाग की तरफ से बसों की चेकिंग भी नहीं की जा रही हे और नियम तोडने वालों के चालान भी काटे नहीं जा रहे हैं। इस वजह से स्कूली बसें व वाहन बिना मानकों के चल रहे हैं। फेस्टिव सीजन में जो चेकिंग बंद हुई, वो अब तक शुरू नहीं हो पाई है। हिसार जिले में 2200 से ज्यादा स्कूली बसें और वाहन संचालित हैं।
बता दें कि हिसार के राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों (State highways of Hisar) तथा मुख्य मार्गों पर हर रोज 8 बजे से सुबह 4 बजे तक ओवरलोड वाहन दौड़ते नजर आते हैं। रात के समय न तो वाहनों को कोई रोकता है और दस्तावेजों की जांच करने वाला भी कोई नहीं होता है, जिस वजह से ओवरलोड वाहन चालक बेपरवाह होकर वाहन चलाते हैं, जिससे धुंध में सड़क हादसों का खतरा बना रहता है।
जानिए क्या है विशेष सुरक्षा मुहिम
आरटीए की तरफ से विशेष सुरक्षा मुहिम (Special security drive by RTA) के चलते मुख्य रास्तों पर चलने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और भारी वाहनों के आगे-पीछे और साइडों में रिफ्लेक्टर लगाए जाते हैं, जिससे धुंध में सामने से आने वाले वाहन की लाइट पड़ने पर ये पट्टियां चमकती हैं और हादसों टलेंगे। इसके अलावा RTA टीम (RTA Team) की तरफ से हेलमेट वितरण और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाता है।
RTA के ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर ने कही ये बात
हिसार के RTA के ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर का कहना है कि हमारी विशेष टीमें (RTA Special Teams) फील्ड में जा रही है और बिना सफेद पट्टी और गड्ढों से से भरी सड़कें सर्वे कर रही हैं। इनकी रिपोर्ट ली जा रही है, जिन्हें सोमवार को होने वाली रोड सेफ्टी मीटिंग में रखा जाने वाला है। अभी तक स्कूली बसों की चेकिंग शुरू नहीं की है।
