Hisar में 64.2 एमएम बारिश के बाद कई गलियों में ठहरा पानी, कूड़े के ढेर मारने लगे बदबू, जानें आगे का मौसम
HR Breaking News (Hisar me barish) हिसार में देर रात दो बजे के करीब आंधी तुफान के साथ बारिश हुई। इस दौरान जमकर बिजली भी कड़की। वहीं, दूसरी तरफ लोगों को बिजली कट का सामना भी करना पड़ा। इतना ही नहीं,कई गलियों में पानी भी भर गया, जो बारिश जाने के काफी समय बाद तक रहा। कुछ जगहों पर सीवर की समस्या भी देखने को मिली। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-
इस बार हुई कम बारिश (Hisar barish update)
हिसार में इस मानसून के सीजन में अब तक बारिश का अभाव देखने को मिला है। हिसार में अब तक सामान्य से 27 प्रतिशत कम बारिश हुई है। वहीं, हिसार के शहरी क्षेत्र में तो बारिश और भी ज्यादा कम हुई है। मानसून के पहुंचने से पहले जून में हिसार में ठीक-ठाक बारिश देखने को मिली, लेकिन मानसून के आगमन के बाद उम्मीद से काफी कम बारिश हुई है। हिसार में अब तक 206.8 एमएम बारिश हुई है, जबकि सामान्य तौर पर 283.9 एमएम बारिश होती है।
बुधवार देर रात दिखा मौसम खराब (Hisar ka mausam)
हरियाणा में बुधवार की देर रात मौसम खराब दिखाई दिया। जिले में भी इस दौरान जमकर बारिश हुई। भारत मौसम विभाग के अनुसार हिसार शहर में 64.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं, अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से कम दर्ज किया गया। जिले में अधिकतम तापमान 30.9°C जोकि सामान्य से -4.9 कम है तो वहीं, न्यूनतम तापमान 20.5°C दर्ज किया गया जोकि सामान्य से -4.0 कम है।
बारिश के कारण गलियों में भरा पानी (Hisar Rainfall statics)
वहीं, जिले में बारिश के कारण कई गलियों में पानी भरा नजर आया। जवाहर नगर की कुछ गलियों में दोपहर तक पानी ठहरा रहा। लंबे समय के बाद आई बारिश के बाद इस कदर कुछ सड़कों पर पानी रहना कहीं न कहीं सीवर की सफाई व्यवस्था की भी पोल खोलता है। वहीं, दूसरी तरफ सेक्टर 15 की मार्केट में फैले हुए कूड़े का ढेर बनाकर छोड़ा गया है। इसमें बारिश के कारण बदबू हो गई है।
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम (Hisar me kal ka mausam)
भारत मौसम विभाग की तरफ से हिसार के लिए अलगे 5 दिन तक बादलवाही रहने का अपडेट है। 18 तारीख को घने बादल छाए रह सकते हैं तो उसके बाद बादलों के बीच सूरज की लुका छिपाई दिखाई दे सकती है। इस दौरान तापमान भी कम रहेगा और कुछ दिन बाद गुलाबी ठंड का आगमन शुरू हो जाएगा।
