hrbreakingnews.com

हिसार के जिंदल पार्क में 11 लाख दीपों से होगी छठी मईया की महाआरती

chhathi maiya ki mahaarati :देशभर में चारो ओर छठ पूजा को लेकर तैयारियां चल रही है। अब छठ महापर्व के लिए लोग अपने-अपने काम से घर जाने लगे हैं। हिसार शहर में भी छठी मईया की महाआरती की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि हिसार के जिंदल पार्क में 11 लाख दीपों से छठी मईया (Chhath pooja) की महाआरती की जाने वाली है। आइए खबर में जानते हैं कि कब से छठ महापर्व शुरू होने वाला है।
 
हिसार के जिंदल पार्क में 11 लाख दीपों से होगी छठी मईया की महाआरती

HR Breaking News (Chhath pooja) छठ पूजा लोक आस्था का महापर्व है। अब पूर्वांचल समाज के लोग परिवारों के साथ छठ मैया की आराधना की तैयारियों में लग गए हैं। अब शहर (chhathi maiya ki mahaarati) में पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साफ सफाई से लेकर रोशनी तक की सारी व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हिसार में छठ पूजा को लेकर इस बार कई जगहों पर खास आयोजन भी किए जाने वाली है। 


4 दिवसीय पर्व को लेकर हिसार में तैयारियां शुरू 


छठ पूजा का त्योहार (Chhath Puja festival) 13 नवंबर को नहाए खाय के साथ शुरू होने वाला है। 4 दिवसीय पर्व को लेकर हिसार में तैयारियां शुरू कर दी गई है। हिसार में जिंदल पार्क, सातरोड नहर, श्याम बिहार नहर, आधार अस्पताल नहर, बालमंद नहर के साथ ही कई जगह पर छठ पूजा के लिए घाट भी तैयार किए जा रहे हैं। वहीं, सिरसोपता तैयार किया जा रहा है। छठ पूजा के लिए कहीं सरोवर में पानी भरने के लिए सफाई हो रही है तो कहीं नहरों की सफाई का कार्य भी चल रहा है।

 

कैसे मनाया जाता है छठ महापर्व 


छठ महापर्व (Kaise manate hai chhath pooja) में व्रती महिलाएं और पुरुष भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना करते हैं। इस दौरान डूबते-उगते सूर्य  को अर्घ्य देने की परंपरा है, जिसके लिए शहर के अलग-अलग इलाकों में पूजा के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। कई जगह पर सरोवरों में पानी डलवाने की तैयारी की जा रही है। वही, नहर किनारे बनी घाटों की सफाई करके पूजा के लिए तैयार किया जा रहा है।

 

सजाया जाएगा भगवान सूर्य का भव्य दरबार 


छठ पूजा को लेकर इस बार कई जगह पर भगवान सूर्य का भव्य दरबार भी सजाया जाएगा, जहां श्रद्धालु सूर्य देव की आराधना करेंगे। वहीं, कुछ जगहों पर छठ महापर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम (Cultural program on Chhath festival) भी आयोजित किए जाने वाले हैं। पूर्वांचल जन कल्याण संगठन समिति की तरफ से 15 नवंबर को छठ पूजा धूमधाम से मनाई जाने वाली है। प्रधान विनोद साहनी, महासचिव आचार्य मुरलीधर पांडे और आचार्य शिवपूजन मिश्रा का कहना है कि छठ पूजा के दिन 11 लाख ज्योतों से छठी मैया की आरती की जाएगी।

 

कब होगी छठ पूजा की शुरुआत 


काशी, अयोध्या और चित्रकूट के विद्वान सूर्य षष्ठी महायज्ञ करवाने वाले हैं। विधायक सावित्री जिंदल (MLA Savitri Jindal) मुख्य अतिथि होंगी। घाट पर चारों वेदों के नाम से चार एंट्री गेट भी बनाए जाने वाले हैं और रात्रि जागरण भी किया जाएगा। इसके लिए जिंदल पार्क में सरोवर में पानी भरा जा रहा है। छठ पूजा की शुरुआत (chhath pooja ki shuruaat) 13 नवंबर को नहाय-खाय से होगी और 14 नवंबर को खरना होगा। 15 नवंबर को व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे और 16 नवंबर को सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समापन होगा।


हिसार रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भारी भीड़


हिसार रेलवे स्टेशन (Hisar Railway Station) पर छठ पूजा के लिए यूपी बिहार जाने वाली यात्रियों को परेशानी हो रही है। गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस  जनरल से लेकर एसी कोच तक पूरी भर जाने की वजह से कई यात्री, जिनमें छोटे बच्चों वाले परिवार में शामिल थे। रेलवे की रिपोर्ट के मुताबिक गोरखधाम एक्सप्रेस (Gorakhdham Express) के लिए 307 आरक्षित और 500 जनरल टिकट जारी किए थे, जिनमें से 5 रिजर्व और 10 जनरल टिकट रद्द हो गई थी।


सीनियर डीसीएम बीकानेर मंडल के वीरेंद्र जोशी का कहना है कि छठ पूजा पर यूपी बिहार जाने वाले यात्रियों को परेशानी ना हो, जिसके लिए 19 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यात्रियों की भीड़ को संभालने का जिम्मा कर्मचारियों को दिया गया है।

कार्यक्रम में गाएं जाएंगे छठ से जुड़े पारंपरिक गीत 


वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से 15 नवंबर को चंदन नगर नहर, बालसमंद रोड पर छठ महापर्व धूमधाम से मनाया जाने वाला है। प्रधान और सचिव का कहना है कि 15 नवंबर को शाम 4:00 से पूजा कार्यक्रम की शुरुआत होगी। श्रद्धालु डूबते सूर्य (Chhath mahaparv kab hai) को अर्घ्य अर्पित करेंगे और 16 नवंबर को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पूजा संपन्न होगी। छठ महापर्व के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्वांचल के लोक संस्कृति और छठ से जुड़े पारंपरिक गीत भी गाए जाने वाले हैं।