hrbreakingnews.com

हिसार में 15 दिन बाद पहुंची डीएपी खाद, कल से होगा वितरण

DAP fertilizer in Hisar :हिसार में डीएपी खाद न मिलने से किसानों को परेशानी हो रही थी। इस बार हिसार में डीएपी खाद 15 दिन बाद पहुंची है, जिससे किसानों को राहत मिली है। अब कल से किसानों को इसका वितरण किया जाने वाला है। कोशिश की जा रही है कि किसानों (DAP fertilizer in Hisar) को किसी तरह की कोई समस्या न हो। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
 
हिसार में 15 दिन बाद पहुंची डीएपी खाद, कल से होगा वितरण

HR Beaking News (Hisar News) 15 दिन के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार हिसार में 15 दिन बाद डीएपी खाद पहुंच गई है। खाद की कमी के चलते किसानों को परेशानी हो रही थी। अब डीएपी खाद (DAP fertilizer) पहुंचने पर किसान केंद्रों पर पहुंचकर डीएपी की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कल से किसानों को डीएपी खाद का वितरण शुरू किया जाने वाला है। खबर में जानिए इस बार किसान केंद्र पर डीएपी के कितने बैग पहुंचे हैं।

दो ट्रकों में आए DAP के 880 बैग 


नई अनाज मंडी (new grain market) में मौजूद किसान केंद्र पर बीते दिनों दो ट्रकों में DAP के 880 बैग खाद आए हैं। लगभग 15 दिन बाद केंद्र पर डीएपी की नई खेप (New consignment of DAP at center) पहुंची है। केंद्र अधिकारियों का कहना है कि कल से ही खाद का वितरण (distribution of fertilizer) शुरू किया जाने वाला है। इससे पहले आई खाद लेने के लिए किसानों को दो दिन तक लाइन में लगना पड़ा था।

 

किसानों को क्यों है डीएपी की जरूरत 


रबी सीजन में गेहूं की बिजाई (gehun ki bijai) के लिए किसानों को डीएपी की आवश्यकता है। खाद की कमी की वजह से किसानों को परेशानी हो रही है। किसान लगातार केंद्र पहुंचकर डीएपी की मांग कर रहे हैं। नए खेप आने से किसानों को राहत मिल सकती है। हालांकि मांग की तुलना में उपलब्ध खाद की मात्रा कम पड़ने की संभावना है।

केंद्र से डीएपी के इतने बैग हुए वितरित 


एक महीने के दौरान केंद्र से डीएपी के 2000 बैग वितरित (DAP bag) हो चुके हैं। किसान केंद्र हिसार के इंचार्ज का कहना है कि बीते दिनों डीएपी के दो गाड़ियां केंद्र पर पहुंची है। एक गाड़ी में 500 बैग आए हैं और दूसरे में 380 बैग आए हैं। कुल 880 बैग केंद्र पर पहुंच चुके हैं, जिन्हें कल स्टॉक में दर्ज करने के बाद वितरित किया जाने वाला है।