hrbreakingnews.com

अयोध्या से लौट रहे यात्रियों की फ्लाइट हिसार की जगह दिल्ली रोकी, विजिबिलिटी कम होने से सफर में आई बाधा  

Hisar News : रविवार को अयोध्या से लौट रहे यात्रियों की फ्लाइट को हिसार लैंड करवाने की बजाय दिल्ली रोका गया। विजिबिलिटी कम होने से सफर में बाधा आई जिसकी वजह से फ्लाइट के रूट को डायवर्ट करना पड़ा। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से। 
 
अयोध्या से लौट रहे यात्रियों की फ्लाइट हिसार की जगह दिल्ली रोकी, विजिबिलिटी कम होने से सफर में आई बाधा

HR Breaking News (Hisar News) : रामनगरी अयोध्या (Ramnagari Ayodhya) में दर्शन कर हिसार लौट रहे यात्रियों को रविवार को परेशानी का सामना करना पड़ा। हिसार एयरपोर्ट (Hisar Airport) पर मौसम खराब होने और दृश्यता निर्धारित स्तर से नीचे आने के कारण एलायंस एयर (Alliance Air) की फ्लाइट यहां लैंड नहीं कर सकी। विमान को दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) पर उतारना पड़ा। इसके बाद हिसार और आसपास के क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों को अपने खर्च पर टैक्सी और निजी वाहन लेकर घर पहुंचना पड़ा। एयरलाइन की ओर से उचित वैकल्पिक व्यवस्था नहीं मिलने से यात्रियों को आर्थिक नुकसान के साथ शारीरिक परेशानी भी झेलनी पड़ी।

90 वर्षीय माता को लेकर दिल्ली से हिसार आना पड़ा

 

इस सफर में बुजुर्ग और बीमार यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। रिटायर्ड प्रोफेसर एसके मिश्रा ने बताया कि वह अपनी 90 वर्षीय माता को अयोध्या में दर्शन करवाने लेकर गए थे। वापसी में हिसार पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन फ्लाइट दिल्ली उतर गई। इतनी उम्र की माता को लेकर दिल्ली से हिसार (hisar latest news) तक दोबारा सड़क मार्ग से सफर करना उनके लिए काफी मुश्किल रहा। यात्रियों को एयरपोर्ट से अपने स्तर पर महंगी गाड़ियां किराये पर लेकर अलग-अलग गंतव्यों के लिए रवाना होना पड़ा।

दोपहर 2:10 बजे हिसार से अयोध्या के लिए रवाना हुई थी फ्लाइट

 

जानकारी के अनुसार एलायंस एयर की 54 सीटों वाली फ्लाइट ने दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए उड़ान भरी थी। वापसी के समय हिसार में मौसम बिगड़ गया और विजिबिलिटी करीब 900 मीटर रह गई। ऐसे में विमान की सुरक्षित लैंडिंग संभव नहीं हो सकी और उसे दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा।

1500 मीटर विजिबिलिटी पर ही मिलती है लैंडिंग की अनुमति

एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार हिसार में विमान की लैंडिंग के लिए 1500 मीटर विजिबिलिटी जरूरी है। शाम करीब 5 बजे अचानक दृश्यता कम होने से विमान को उतारने की अनुमति नहीं दी जा सकी। मौसम के कारण लैंडिंग रोकने का निर्णय लिया गया, लेकिन दिल्ली पहुंचने के बाद यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए खुद व्यवस्था करनी पड़ी।