दिवाली पर फूलों की कीमतों में बंपर तेजी, 300 से 700 रुपये किलो हुए रेट, देखें लिस्ट
HR Breaking News (hisar news) : दिवाली से पहले शनिवार को हिसार के फूल बाजारों में रौनक देखने को मिली। त्योहार पर पूजा-पाठ और घरों को सजाने के लिए लोगों ने फूलों की जमकर खरीदारी की। इस बार बाजार में गेंदे के फूलों के भाव पिछले साल के मुकाबले करीब दोगुने रहे। गेंदा 300 रुपए प्रति किलो तक बिका, जबकि सामान्य दिनों में इसकी कीमत 100 से 150 रुपए प्रति किलो रहती है। फूलों की कम आवक और त्योहार पर बढ़ी मांग के कारण कीमतों में तेजी आई है।
जयपुर से आपूर्ति कम
फूल कारोबारियों के अनुसार हिसार (hisar flower market) में गेंदे की आपूर्ति मुख्य रूप से जयपुर से होती है। नवंबर में बारिश के कारण वहां गेंदे की फसल को नुकसान पहुंचा है। इससे बाजार में फूलों की आवक कम हो गई। दूसरी ओर दिवाली पर पूजा और सजावट के लिए फूलों की मांग बढ़ने से भाव में उछाल आया है। गेंदे के अलावा कमल, गुलाब और अन्य फूल भी महंगे बिक रहे हैं। बाजार में कमल का फूल 100 रुपए प्रति पीस और गुलाब की कली 40 से 50 रुपए में बिक रही है।
रजनीगंधा का गुच्छा 700 रुपए तक
फूल मंडियों में (flower market hisar) अन्य किस्मों के फूलों की कीमतें भी बढ़ी हुई हैं। रजनीगंधा 300 से 700 रुपए प्रति गुच्छा, सूरजमुखी 100 रुपए प्रति पीस, वैजयंती 300 रुपए प्रति माला और करंजा 350 से 500 रुपए प्रति स्टिक बिक रहा है। ऑर्किड की एक जोड़ी के लिए ग्राहकों को 400 रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं। दिवाली पर फूलों के गुलदस्ते और मालाओं की भी अच्छी बिक्री हो रही है।
क्रांतिमान पार्क और आर्य समाज मंदिर के पास फूलों की दुकानें
हिसार में क्रांतिमान पार्क (Krantiman Park in Hisar) के नजदीक और आर्य समाज मंदिर के पास फूलों की प्रमुख मंडियां हैं। यहां त्योहार के दौरान ग्राहकों की आवाजाही बढ़ जाती है। इसके अलावा सब्जी मंडी में भी फूलों की दुकानें हैं। दिवाली के दिन सुबह से ही फूल खरीदने वालों की भीड़ उमड़ती है, इसलिए कई ग्राहक एक दिन पहले ही खरीदारी कर लेते हैं।
दीवाली पर बढ़ती है फूलों की मांग
फूल कारोबारी अनिल सैनी (Flower trader Anil Saini) के अनुसार दिवाली पर गेंदे से लेकर कमल तक के फूलों की मांग बढ़ जाती है। पूजा और घरों की सजावट के लिए गुलाब, अशोक के पत्ते और गुल सुपाड़ी जैसे विशेष फूल भी खरीदे जा रहे हैं। पूरे साल में दिवाली ऐसा अवसर है, जब फूलों की बिक्री सबसे अधिक होती है।
