दीवाली पर स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत, 5 एंबुलेंस 24 घंटे रहेगी तैनात
HR Breaking News (hisar news) : दीपावली पर पटाखों और आतिशबाजी के दौरान होने वाले हादसों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग (health department) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। झुलसने की घटनाओं में मरीजों को तुरंत उपचार मिल सके, इसके लिए जिला नागरिक अस्पताल (District Civil Hospital) में विशेष व्यवस्था की गई है। अस्पताल के वार्ड नंबर-7 (Ward Number-7) को अस्थायी बर्न वार्ड के रूप में तैयार किया गया है। यहां अतिरिक्त चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। साथ ही पांच एंबुलेंस 24 घंटे आपात स्थिति के लिए उपलब्ध रहेंगी।
बर्न वार्ड और इमरजेंसी में अतिरिक्त स्टाफ रहेगा तैनात
दीपावली (hisar latest news) के दौरान पटाखे चलाते समय हाथ, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में जलने की घटनाएं होती हैं। कपड़ों में आग लगने या लापरवाही से गंभीर चोट लगने का खतरा रहता है। इसे देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने बर्न वार्ड के साथ आपात विभाग में भी अतिरिक्त चिकित्सकों की व्यवस्था की है। विशेषज्ञ डॉक्टर जरूरत पड़ने पर ऑन कॉल उपलब्ध रहेंगे, ताकि गंभीर मरीजों को समय पर उपचार दिया जा सके।
दवाइयों और मेडिकल सामग्री का स्टॉक बढ़ाया
झुलसने वाले मरीजों (burn ward hisar) के उपचार में किसी तरह की परेशानी न आए, इसके लिए अस्पताल में बर्न इंजरी से संबंधित दवाइयों और चिकित्सा सामग्री का अतिरिक्त इंतजाम किया जा रहा है। मरीजों की संख्या बढ़ने की स्थिति में भी उपचार व्यवस्था सुचारू रखने के लिए संबंधित स्टाफ को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
पटाखे चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान
बच्चों को हमेशा बड़ों की निगरानी में ही पटाखे चलाने दें व खुले और सुरक्षित स्थान पर आतिशबाजी करें। बिजली के तारों, वाहनों और ज्वलनशील वस्तुओं से दूरी रखें।सूती और शरीर से फिट कपड़े पहनें। ढीले, सिंथेटिक और नायलॉन के कपड़ों से बचें। इसके अलावा पटाखे जलाते समय पर्याप्त दूरी बनाए रखें। रॉकेट हाथ में पकड़कर न चलाएं। 0नहीं फूटने वाले पटाखों को दोबारा जलाने की कोशिश न करें। कुछ देर बाद पानी डालकर निष्क्रिय करें।
पटाखा आंख में लगने पर न करें ये गलती
आंख में पटाखे का कण या कोई वस्तु फंसने पर उसे रगड़ने अथवा निकालने का प्रयास नहीं करना चाहिए। आंख पर दबाव डालने से भी बचें और बिना देरी किए अस्पताल पहुंचें।
