4 जीवीपी में देर शाम खड़े होंगे कचरा उठान वाहन, नगर निगम की नई व्यवस्था लागू
HR Breaking News (Hisar News) हिसार शहर को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए नगर निगम की टीम (Municipal Corporation team) की ओर से कई हिस्सों में जागरूकता के अभियान चलाए जा रहे हैं। अब नगर निगम की नई व्यवस्था के तहत 4 जीवीपी में देर शाम कचरा उठान वाहनों को खड़ा किया जाएगा, जिससे बाजारों में गंदगी फैलने से रोक लगेगी और हिसार शहर स्वच्छ बन सकेगा। खबर में जानिए किन 4 जीवीपी में कचरा उठान वाहन खड़े होंगे।
कचरे का होगा त्वरित उठान
इस नई व्यवस्था के तहत पीएलए, कैमरी रोड, रेड स्क्वायर मार्केट और अन्य GVP पर देर शाम कूड़ा उठाने वाले वाहन खड़े किए जाने वाले हैं। यहां पर दुकानों और बाजारों से ज्यादा मात्रा में कचरा निकलता है। नगर निगम की स्वच्छता शाखा (sanitation department of municipal corporation) की ओर से ऐसी चार जगहों को चिह्नित किया है, जहां पर शाम को गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट बनने की परेशानी आती है। इन जगहों पर वाहन तैनात रहने से कचरे का त्वरित उठान होगा ।
स्वच्छता शाखा के अधिकारियों के साथ बैठक
नगर निगम आयुक्त (Municipal Corporation Commissioner) की ओर से बीते दिनों स्वच्छता शाखा के अधिकारियों के साथ बैठक की गई है और शहर की सफाई व्यवस्था का रिव्यू किया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश जारी किए है कि सफाई व्यवस्था में लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
आयुक्त का कहना है कि अधिकारी सप्ताह में 3 से 4 दिन डोर-टू-डोर कूड़ा उठान और रोड स्वीपिंग व्यवस्था का रिव्यू (Review of road sweeping system) करेंगे, जिससे सफाई कामों की हकीकत सामने आएगी और कमियों को दूर किया जाएगा। इस बैठक में संयुक्त आयुक्त, एक्सईएन के साथ ही कई अधिकारी मौजूद रहे।
हिसार शहर में स्वच्छता अभियान
हिसार शहर में स्वच्छता अभियान (Cleanliness drive in Hisar city) के तहत स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। ASI और ASI की ओर से कई रेहड़ी संचालकों पर कार्रवाई की गई है, जिसमे 6 लोगों पर 1800 रुपये का चालान काटा गया है। इसके साथ ही 200 रुपये से अधिकतम एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा है।
