hrbreakingnews.com

हिसार बस स्टैंड की सड़कों की बदलेगी तस्वीर, 1.24 का बजट मंजूर

Hisar News : हिसार शहर में अब सड़कों की सूरत बदलने वाली है। दरअसल मानसून सीजन में कई जगहों पर पानी भरने से सड़कों की हालत काफी ज्यादा खराब हो चुकी है। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं। अब हिसार के बस स्टैंड की टूटी सड़क की मरम्मत की जाएगी। इसके लिए 1.24 करोड रुपए का बजट मंजूर हुआ है।

 
हिसार बस स्टैंड की सड़कों की बदलेगी तस्वीर, 1.24 का बजट मंजूर

HR Breaking News - हिसार में जर्जर सड़कों की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। वहीं कई प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण को लेकर भी प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। शहर में अब विकास कार्य रफ्तार पकड़ने लगे हैं। ताजा अपडेट के अनुसार, हिसार के बस स्टैंड (Hisar Bus Stand) की टूटी हुई सड़क की अब मरमत करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए 1.24 करोड रुपए का बजट मंजूर हुआ है।


B&R विभाग की ओर से करवा जाएगी सड़क की मरम्मत - 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जल्द ही B&R विभाग की तरफ से सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। इससे रोडवेज विभाग के साथ-साथ रोजाना बस स्टैंड (hisar news) आने जाने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। 


लंबे समय से उठाई जा रही रोड मरम्मत की मांग - 


लोकल बस स्टैंड (Hisar Bus Stand) से GM कार्यालय तक जाने वाली सड़क की हालत काफी ज्यादा खराब है। सीसी से बनी इस सड़क पर कई जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं। इससे यहां से गुजरने वाली बसों और आम लोगों के वाहनों को काफी नुकसान पहुंच रहा है। इसके साथ ही यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है यात्री और रोडवेज कर्मचारी (roadways employe news) लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं।


बस स्टैंड परिसर के अंदर से गुजर रहे वाहन - 


दूसरी ओर आम लोग बस स्टैंड परिसर (Hisar Bus Stand Complex) के अंदर से वाहन लेकर गुजर रहे हैं। बस स्टैंड का एक गेट ऋषि नगर शमशान घाट रोड की ओर बना हुआ है। ऐसे में शमशान घाट रोड से दिल्ली रोड (Hisar Delhi Road) की तरफ जाने वाले वाहन चालक बस स्टैंड परिसर से होकर गुजरते हैं। इससे बसों के चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

सड़क के निर्माण से हजारों लोगों को मिलेगी राहत - 

हिसार डिपो (Hisar Depot) से आए दिन लगभग 200 बसों का संचालन होता है। इनमें हजारों यात्री सफर करते हैं। सड़क के निर्माण से बसों के चालक-परिचालकों के साथ यात्रियों को भी राहत मिलेगी। बारिश के दौरान गढ़ों में पानी भर जाता है जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। इन सभी परेशानियों को देखते हुए इस सड़क की मरम्मत करने का फैसला लिया गया है। 


सड़क निर्माण के लिए लगाया गया टेंडर - (Hisar News)

बता दें कि सड़क की मरम्मत का काम B&R विभाग (Hisar B&R Department) की ओर से करवाया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से टेंडर लगाया गया है। टेंडर अलॉट होने के बाद एजेंसी सड़क का निर्माण कार्य शुरू करेगी। 


यातायात प्रबंधक अधिकारी ने दी जानकारी - 


हिसार डिपो (Hisar Depot), यातायात प्रबंधक प्रीतम सिवाच का कहना है कि सड़क के निर्माण के लिए बजट मंजूर हो चुका है। अब जल्द ही इसका निर्माण कार्य करवाया जाएगा। जल्द ही टेंडर अलॉट होने के बाद सड़क की मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा। बस चालकों-परिचालकों और यात्रियों को इस समस्या से जल्द ही छूटकारा मिलेगा।