हिसार और हांसी के 214 डाकघर की जिम्मेदारी हिसार मंडल को, सिरसा व हिसार बने अलग-अलग मंडल
HR Breaking News (Hisar Division) भारतीय डाक विभाग की ओर से हिसार डाक मंडल का पुनर्गठन कर दिया गया है। अब हिसार मंडल (Hisar Division) हिसार और हांसी के 214 डाकघर का जिम्मा संभालने वाली है। वहीं, सिरसा का जिम्मा नए डाक मंडल को सौंप दिया गया है। डाक सेवाओं के प्रशासनिक ढांचे को व्यवस्थित बनाने के लिए यह बदलाव किया गया है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
हिसार डाक मंडल का पुनर्गठन
भारतीय डाक विभाग (Indian Postal Department) ने हिसार डाक मंडल का पुनर्गठन (Reorganization of Hisar Postal Division) किया है। बीते दिनों सिरसा और फतेहाबाद जिलों को मिलाकर नया सिरसा डाक मंडल अस्तित्व में आया है, जिसका मुख्यालय सिरसा में बनाया गया है। उसके बाद अब हिसार और हांसी जिले के 214 डाकघर का संचालन हिसार मंडल करेगा।
नए सिरसा मंडल को सौंपा 301 डाकघरों का जिम्मा
वही, सिरसा और फतेहाबाद के 301 डाकघरों का जिम्मा नए सिरसा मंडल (New Sirsa Mandal) को सौंपा गया है। हिसार मंडल के अधीक्षक डाकघर का कहना है कि पहले हिसार डाक मंडल में चारों जिले शामिल थे। पुनर्गठन के बाद दो स्वतंत्र मंडलों में बांटा गया है, जिससे प्रशासनिक प्रबंधन और निगरानी व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी।
दोनों मंडलों के बीच डाकघरों का बंटवारा
नवगठित सिरसा डाक मंडल (Newly formed Sirsa Postal Division) में एक प्रधान डाकघर, 34 उप डाकघर और 66 शाखा डाकघर शामिल है। हिसार डाक मंडल के अधीन एक प्रधान डाकघर, 33 उप डाकघर और 180 शाखा डाकघर रहने वाले हैं। ऐसे ही दोनों मंडलों के बीच डाकघरों का बंटवारा पूरा किया गया है।
