hrbreakingnews.com

Hisar News : सरकार का मास्टर प्लान, 36.21 करोड़ रुपये से 20 सड़कों का होगा पुननिर्माण, मरम्मत व चौड़ीकरण

Hisar Road Projects : हरियाणा सरकार की तरफ से सड़कों की दशा सुधारने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। हिसार और बरवाला इलाके की कई ऐसे सड़के है, जो जर्जर हो चुकी है। जिससे वाहनचालकों और बस संचालकों को परेशानी हो रही है। ऐसे में अब सरकार ने बड़ा मास्टर प्लान (government master plan) तैयार किया है, जिसके तहत हिसार और बरवाला हलाकों की कुल 20 सड़कों का मरम्मत और पुननिर्माण  किया जाने वाला है।
 
Hisar News : सरकार का मास्टर प्लान, 36.21 करोड़ रुपये से 20 सड़कों का होगा पुननिर्माण, मरम्मत व चौड़ीकरण

HR Breaking News (Hisar News) हरियाणा के कई जिलों में जर्जर सड़कों को सुधारने के लिए और संपर्क मार्ग की दशा को सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग (Public Works Department) की ओर से बड़ा प्लान तैयार किया गया है। इसके लिए विभाग की ओर से दोनों हिसार-बरवाला विधानसभा क्षेत्रों में लंबी सड़कों की मरम्मत और पुननिर्माण का कार्य किया जाने वाला है। आइए खबर में जानते हैं कि इन दोनों हलकों में किन सड़कों का निर्माण किया जाएगा।

 

 

दोनों हलको की 20 सड़कों का होगा सुदृढ़ीकरण


हिसार जिले के हिसार विधानसभा और बरवाला इलाकों में सड़कों (Repair of roads in Hisar Assembly constituency) की दशा के सुधार के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से बड़ा प्लान तैयार किया है। बरवाला हलके की ग्रामीण और मुख्य सड़कों के सुदृढ़ीकरण (Strengthening of roads in Barwala) पर सबसे ज्यादा खर्च होने वाला है। अब दोनों हलको की 20 सड़कों के सुदृढ़ीकरण और खास मरम्मत पर 36 करोड़ 21 लाख 86000 रुपये खर्च किए जाने हैं।

पीडब्लयूडी मंत्री के निर्देशों पर हो रहा काम


विभाग द्वारा जो एस्टीमेट तैयार किया गया है, उसके तहत दोनों विधानसभा इलाकों में लगभग 29.13 किलोमीटर लंबी सड़कों (Hisar ki taja khabren)  की मरम्मत और निर्माण का काम पूरा होगा। बरवाला हलकों में 15 सड़कों के लिए 30.46 करोड़ रुपए खर्च की मंजूरी मिली है। पीडब्लयूडी मंत्री रणबीर गंगवा (PWD Minister Ranbir Gangwa) की दिशा निर्देश पर इन प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है, जिनमें से कई कामों के तो टेंडर प्रक्रिया में है और कुछ के जल्दी लगाए जाने वाले हैं।

अलग-अलग विधानसभा के अनुसार होगा कार्य


पीडब्ल्यूडी का कहना है कि वर्क प्रोग्राम मंजूर हो गया है। अलग-अलग विधानसभा के मुताबिक कार्य होना है। हिसार और बरवाला में 36 करोड़ रुपए के पास के काम किए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट (Hisar New Road Projects) के दौरान कुल 24.87 किलोमीटर लंबाई सड़कों की मरम्मत और चौड़ीकरण का काम किया जाने वाला है, जिस पर 30.46 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

हिसार की किन 5 सड़कों की होगी मरम्मत


हिसार हल्के की जिन पांच सड़कों के काम (Work on five roads of Hisar constituency) किए जाने वाले हैं, उनमें सड़क और फुटपाथ के लिए 5.75 करोड़ रुपए की मंजूरी मिली है। हिसार विधानसभा इलाके में कुल 4.265 किलोमीटर लंबे रास्तों पर 5.75 करोड़ की लागत से खास रिपेयरिंग और फुटपाथ का निर्माण करवाया जाने वाला है।


हिसार हल्के की जो सड़के बनाई जाने वाली है, उनमें 5 सड़के शामिल है। जिंदल स्ट्रिप्स आरोपी के सर्विस रोड की मरम्मत की जाएगी। दूसरी बालसमंद चौक से लक्ष्मीबाई चौक तक की मरम्मत की जाएगी। तीसरी बिल गेट से एनएच-9 एयरपोर्ट चौक, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस हिसार का संपर्क रोड और HAU गेट हिसार का संपर्क रोड की मरम्मत (Repair of road of HAU Gate Hisar)  की जाने वाली है।

बरवाला हलके की 15 सड़कों की होगी मरम्मत

1 तलवंडी राणा से ढ़ाणी धांसू रोड की मरम्मत (Repair of Talwandi Rana to Dhani Dhansu Road) 
2 हिसार रायपुर-शिकारपुर रोड 
3 खेड़ी बर्खी से पीर की मजार
4 डाबड़ा से कैमरी रोड
5 मय्यड़ से खरड़ अलीपुर रोड
6 लाडवा से सुल्तानपुर रोड (Ladwa to Sultanpur Road)
7 धांसू से सुलखनी रोड
8 खरड़ से दादा खेड़ा चैनल पाथ
9 HBT रोड से ढाणी गारण
10 ईस्टटर्न साइड फिरणी खरड़-खरड़ रोड
11 नियाणा से खरकड़ी रोड (Niana to Kharkadi Road)
12 मिर्जापुर खोखा से खरकड़ी रोड (Mirzapur Khokha to Kharkadi Road)
13 खोखा से चानौत रोड
14 राजली से पंघाल रोड (Rajli to Panghal Road)
15 हांसी बरवाला रोड से राजली रोड (Hansi Barwala Road to Rajli Road)