hrbreakingnews.com

Hisar News Update : हिसार के गुजारी महल में बनेगा वाकिंग ट्रैक, लगाई जाएगी नई लाइटिंग 

Hisar ki khabar : हिसार के गुजरी महल को संवारने का काम किया जाएगा। जेएसडब्ल्यू फाउंडेशन और संस्कृति मंत्रालय के बीच इसको लेकर एमओयू साइन हुआ है। शहर की पहचान गुजरी महल को अब नया रूप दिया जाएगा। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से- 

 
Hisar News Update : हिसार के गुजारी महल में बनेगा वाकिंग ट्रैक, लगाई जाएगी नई लाइटिंग 

HR Breaking news (Gujari mahal Hisar) हिसार ही नहीं हरियाणा की धरोहर में से एक गुजरी महल के अब दिन बदलने वाले हैं। तुगलक कालीन 14वीं शदी के गुजरी महल को संवारने का काम किया जाएगा। इसके लिए भारत के संस्कृति मंत्रालय और शहर के बड़े औद्योगिक घराने जेएसडब्ल्यू फाउंडेशन के बीच समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए हैं। इसके तहत ऐतिहासिक गुजरी महल का संपूर्ण संरक्षण, पुनरुद्धार और आधुनिकरण के लिए काम किया जाएगा। प्रोजेक्ट का मकसद इमारत की ढांचागत मरम्मत ही नहीं इसमें समुदायों को उनके पुरानी विरासत से जोड़ने का भी काम किया जाएगा।

गुजरी महल की इमारत का होगा सर्वे (Gujari Mahal Hisar News)
इसके लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हो गया है। अब एएसआई के अधिकारियों व जेएसडब्ल्यू फाउंडेशन की तकनीकी टीम गुजरी महल परिसर का सर्वे करेगी। सर्वे के बाद इसमें काम शुरू किया जाएगा। प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए हिसार में हेरीटेज टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे देश-विदेश के सैलानी भी यहां की ओर आकर्षित होंगे। शहर के युवाओं और स्कूल के विद्यार्थियों को भी इतिहास को करीब से जानने का मौका मिलेगा। 

गुजरी महल में किए जाएंगे यह बदलाव (Gujari Mahal Hisar)


सांस्कृतिक और सामुदायिक पुनरुद्धार होगा। जेएसडब्ल्यू फाउंडेशन (JSW Foundation) के मुताबिक ईंट पत्थरों के संरक्षण के साथ-साथ यहां संस्कृति, निरंतर सामुदायिक पहचान और सतत विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया जाएगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीन आने वाले इस परिसर में लंबे समय से पर्यटक सुविधाओं की कमी देखने को मिल रही थी।

अब समझौते के बाद यहां बेहतर वाकिंग ट्रैक, लाइटिंग, पर्यटन सूचना केंद्र, साफ पानी में आधुनिक डिस्प्ले समेत कई सुविधाएं विकसित की जाएंगी। हिसार में जिंदल समूह एक बड़ा औद्योगिक प्लांट है। ऐसे में स्थानीय कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के तहत शहर की सबसे बड़ी ऐतिहासिक धरोहर को गोद लेकर एक ऐतिहासिक कदम उठा रहा है। सीएसआर के तहत इस पर काम किया जाएगा।