hrbreakingnews.com

हिसार में जगह जगह सड़क पर लगे अवैध होर्डिंग

Hisar News : शहर की सड़कों में जगह-जगह अवैध होर्डिंग लगे हुए है। इनमें अधिकत अवैध होर्डिंग निगम कार्यालय के आसपास ही है। जिसके चलते निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।   
 
हिसार में जगह जगह सड़क पर लगे अवैध होर्डिंग

HR Breaking News (Hisar News) : शहर की सड़कों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर लगे अवैध होर्डिंग्स (illegal hoardings) नगर निगम (nagar nigam hisar) की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। शहर में 160 से अधिक ऐसे होर्डिंग्स और फ्लेक्स लगे हैं, जिनके खिलाफ पिछले छह महीनों में 20 से ज्यादा शिकायतें निगम तक पहुंच चुकी हैं। इसके बावजूद कार्रवाई का असर स्थायी नहीं दिख रहा। निगम (hisar nagar nigam) की टीम कहीं फ्लेक्स उतारती है तो कुछ समय बाद उसी जगह दोबारा विज्ञापन लगा दिए जाते हैं।

आंधी में  होर्डिंग गिरने का रहता है खतरा

शहर के प्रमुख मार्ग राजगढ़ रोड (Rajgarh Road) पर जगह-जगह बिजली के खंभों, पेड़ों और सार्वजनिक स्थानों पर विज्ञापन सामग्री लगाई गई है। कई जगहों पर 200 से 300 मीटर के अंतराल पर बड़े फ्लेक्स दिखाई देते हैं। इनके लिए इस्तेमाल किए जा रहे लोहे और लकड़ी के फ्रेम तेज हवा या आंधी के दौरान उखड़कर सड़क पर गिर सकते हैं। इससे वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है। दिल्ली रोड और अग्रसेन चौक सहित अन्य व्यस्त इलाकों में भी ऐसे विज्ञापन देखे जा सकते हैं।

प्रमुख सरकारी कार्यालयों के आसपास भी नियमों की अनदेखी

अवैध विज्ञापन (illegal advertising) लगाने वालों ने शहर के व्यस्त और प्रमुख स्थानों को भी नहीं छोड़ा है। नहर नाका के पास आठ होर्डिंग लगे होने की जानकारी है। लघु सचिवालय, अदालत के गेट के सामने, एचएयू के गेट नंबर चार (HAU gate number 4), राजकीय कॉलेज और फव्वारा चौक जैसे स्थानों पर भी बिना अनुमति विज्ञापन लगाए जा रहे हैं। इन जगहों पर लोगों की आवाजाही अधिक रहती है, इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन जारी है।

40 अधिकृत साइटों से हर महीने 40 लाख की आय

नगर निगम (nagar nigam news) ने शहर में विज्ञापन लगाने के लिए 40 अधिकृत साइट निर्धारित की हुई हैं। इनकी नीलामी और बोली के आधार पर विज्ञापनदाताओं से शुल्क लिया जाता है। इन साइटों से निगम को हर महीने करीब 40 लाख रुपये की आय होती है। वहीं, सड़कों (latest news hisar) और सार्वजनिक स्थानों पर मुफ्त में लगाए गए अवैध होर्डिंग्स से निगम के राजस्व को नुकसान पहुंचने की आशंका है। 

अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई

नियमानुसार अवैध होर्डिंग (illegal hoarding) लगाने वालों पर जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके बावजूद अब तक न तो प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई सामने आई है और न ही बड़े स्तर पर आर्थिक दंड लगाया गया है। केवल फ्लेक्स हटाने तक सीमित कार्रवाई के कारण संबंधित लोगों पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। एक दिन विज्ञापन हटाए जाने के बाद अगले दिन उसी स्थान पर नया फ्लेक्स लगा दिया जाता है।

समय-समय पर कार्रवाई की जाती है

नगर निगम के एमई सुनील लांबा (Municipal Corporation ME Sunil Lamba) ने बताया कि शहर में विज्ञापन लगाने के लिए साइट निर्धारित हैं। अवैध होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई की जाती है। आगे भी किसी स्थान से शिकायत (hisar latest news) मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई करवाई जाएगी।