हिसार में बनेगा मेडिकल हब, हवाई अड्डे के सामने 22 एकड़ भूमि पर बनाने का प्रस्ताव
HR Breaking News (Hisar News) हिसार में अब जल्द ही मेडिकल हब बनाया जाने वाला है। यह अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। भविष्य में विस्तार पर गौर करते हुए अस्पताल को विकसित किया जाने वाला है। अस्पताल के साथ ही नर्सिंग कॉलेज भी खोले जाने वाले हैं। हिसार में प्रस्तावित हब को हवाई अड्डे (Proposed Medical Hub in Hisar) के सामने बनाया जाएगा। खबर में जानिए हिसार में प्रस्तावित मेडिकल हब के बारे में विस्तार से-
कितने चरणों में बनेगी मेडिसिटी
अधिकारियों की ओर से प्रदेश सरकार (Haryana Sarkar) को हवाई अड्डे के सामने 22 एकड़ भूमि पर एकीकृत मेडिकल सिटी क्षेत्रीय मेडिकल हब बनाने का प्रस्ताव रखा गया है, जिसके लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट का फ्रेमवर्क तैयार कर स्वास्थ्य मंत्री (health minister) को दिया है। फर्स्ट फेज में 300 बिस्तरों वाला सिविल अस्पताल स्थापित किया जाने वाला है। उसके बाद दूसरे फेज में इसे 500 और तीसरे चरण में 750 की क्षमता तक बढ़ाया जा सकेगा।
तलाशी जा रही मेडिकल टूरिज्म की संभावना
अस्पताल परिसर में आगे नर्सिंग कॉलेज, फार्मेसी कॉलेज, मेडिकल कॉलेज का प्रोविजन (Provision of medical college) रखा जाने वाला है। हिसार में एयरपोर्ट विकसित होते ही अब यहां मेडिकल टूरिज्म की संभावना भी तलाश की जा रही है। औद्योगिक स्टील नगर में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (Integrated Manufacturing Cluster) में मेडिकल सिटी विकसित करने का प्लान है। इस प्रोजेक्ट को केंद्र में रखते हुए हिसार के नए 300 बेड के प्रस्तावित अस्पताल के लिए 22 एकड़ जमीन का प्रस्ताव बनाया है।
भविष्य में होगा मल्टी लेवल विस्तार
फर्स्ट फेज में अस्पताल बनाया जाने वाला है। भविष्य में इसके मल्टी लेवल विस्तार की संभावना रखी है। अस्पताल को ऐसे विकसित किया जाएगा कि भविष्य में विस्तार पर इसे हटाना न पड़ें। एयरपोर्ट के पास होने की वजह से अस्पताल में अत्यधिक सुविधाओं को प्रस्तावित किया है, जिससे मरीजों को PGI के स्तर की चिकित्सा सुविधा भी दी जा सकेंगी। नागरिक अस्पताल के लिए तैयार किए मास्टर प्लान (Hisar New Projects) में भविष्य के विस्तार के लिए पर्याप्त स्थान भी आरक्षित किया जाएगा।
किन चरणों पर कितना होगा काम
फर्स्ट फेज में आपातकालीन सेवाएं, सामान्य चिकित्सा, सर्जरी, स्त्री रोग, बाल रोग की सेवाएं मिल सकेगी। दूसरे फेज में हृदय, न्यूरो, कैंसर, आघात और अंग प्रत्यारोपण के साथ ही अन्य सुपर स्पेशलिस्ट सेवाओं का विस्तार होगा और तीसरे फेज के विस्तार में मेडिकल कॉलेज, फार्मेसी कॉलेज, प्रस्तावित किए हैं। फर्स्ट पेज में 300, दूसरे में 500 और तीसरे में 750 बिस्तर वाले अस्पताल (Hisar New Civil Hospital) के तौर पर विकसित किया जाने वाला है।
नागरिक अस्पताल परिसर में होंगे ये सेंटर
प्रस्तावित NICDC लिंक्ड इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (Linked Integrated Manufacturing Cluster) में श्रमिक, कर्मचारी, अधिकारी होंगे। इन लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उनके पास दी जा सकेगी। एयरपोर्ट के 2040 तक के संभावित यात्री भार, आईएसमी के श्रमिक, आबादी के हिसाब से एकीकृत मास्टर प्लान तैयार किया है। नागरिक अस्पताल परिसर में आयुष केंद्र और वैलनेस सेंटर भी होंगे।
आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा अस्पताल
जिसमें आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथिक पद्धति से उपचार की सुविधा (Homeopathic treatment facility) दी जाएगी। अस्पताल परिसर में लैब भी होंगे, जिसमें टेस्ट के रिजल्ट के लिए मरीजों को वेट नहीं करना पड़ेगा। हरियाणा के PWD मंत्री का कहना है कि हिसार में नया नागरिक अस्पताल (New Civil Hospital in Hisar) बनाने की तैयारी की जा रही है।
अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। भविष्य में विस्तार की संभावना के हिसाब से इसे तैयार किया जा रहा है। अभी कंसलटेंसी एजेंसी से रिपोर्ट लेकर इस पर कार्य की शुरुआत होगी। अभी जमीन ट्रांसफर का प्रोसेस चल रहा है। अभी एस्टीमेट नहीं बना है।
प्रोजेक्ट के लिए चाहिए इतनी जमीन
अस्पताल एवं क्लीनिकल ब्लॉक के लिए 7.70 एकड़ जमीन (Land for hospital and clinical block) का प्रस्ताव तैयार किया है। भविष्य में भवन विस्तार के लिए 4.40 एकड़, कॉलेज भवन के लिए 2.75 एकड़, पार्किंग ट्रांसपोर्टेशन के लिए 2.75 एकड़, पानी, बिजली और सड़क के लिए 1.65 एकड़ ,ओपन स्पेस, ग्रीनरी, पार्क के लिए 2.75 एकड़ की जमीन का प्रस्ताव बनाया गया है।
