hrbreakingnews.com

हिसार में सर्दी के मौसम में नए विकास कार्यों पर लगेगा ब्रेक, मरम्मत पर रहेगा जोर

Hisar News : भले ही अभी हिसार में बड़े निर्माण कार्यों की शुरुआत की गई है, लेकिन अब सर्दियों के मौसम और कोहरे की वजह से हिसार में नए बड़े निर्माण कामों की गति धीमी की गई है और प्रशासन का पूरा जोर अभी मौजूदा सड़कों व बुनियादी ढांचे की मरम्मत (Repair of roads and infrastructure) और सुरक्षा व्यवस्था पर किया जाने वाला है, जिससे धुंध में सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम रहेगी। खबर में जानिए अभी कहां की सड़क मरम्मत पर जोर दिया जाएगा।
 
हिसार में सर्दी के मौसम में नए विकास कार्यों पर लगेगा ब्रेक, मरम्मत पर रहेगा जोर

HR Breaking News (Hisar News) सर्दियों का आगमन हो गया है और सर्दियों के आगमन के साथ शहर में विकास कार्यों पर रोक लगेगी और इस दौरान मरम्मत पर जोर रहेगा। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यह फैसला लिया गया है। अब हिसार में सर्दी के मौसम में सड़कों की मरम्मत (repair of roads) पर खास गौर किया जाने वाला है। आइए खबर में जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने पर ध्यान 


नगर निगम की ओर से दिसंबर और जनवरी में नए और बड़े निर्माण कामों को स्थगित रखकर सड़कों और बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने पर गौर किया जाने वाला है।


 नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक सर्दियों में कम तापमान और नमी की वजह से कंक्रीट तथा तारकोल के सूखने का प्रोसेस (drying process of coal tar) स्लो हो जाता है, जिससे निर्माण कामों में गुणवत्ता प्रभावित होने की संभावना रहती है। इस वजह से दिसंबर और जनवरी के दौरान नई निर्माण गतिविधियों पर रोक रखने का प्लान किया है।

 

पैचवर्क तकनीक से पूरी करवाई जाएगी मरम्मत


निगम अधिकारियों को शहर के प्रमुख रास्तों, चौराहों और कॉलोनियों में बने गड्ढों को प्राथमिकता के बेस पर भरवाने के निर्देश जारी किए गए हैं। उनसे जुड़े अभियंताओं को अपने-अपने इलाकों का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त सड़कों और उखड़े हिस्सों की पहचान करने के निर्देश जारी किए है, जिनकी मरम्मत पैचवर्क तकनीक (patchwork technique) से पूरी करवाई जाने वाली है, जिससे कोहरे के दौरान सड़क पर गड्ढों की वजह से दुर्घटनाओं की आशंका कम रहेगी।

 

जनवरी से शुरू होंगे नए विकास कार्य


नगर निगम के मुताबिक नए बुनियादी ढ़ांचे की परियोजनाओं (Hisar Projects) की शुरुआत जनवरी से की जाने वाली है। पर्यावरण संरक्षण और शहर के सुंदरीकरण के लिए नए पार्कों को बनाने औरमौजूदा ग्रीन बेल्ट के सुधार का कार्य भी नए साल में शुरू करवाया जाने वाला है। तब तक निगम का पूरा गौर मौजूदा सुविधाओं के रखरखाव पर रहने वाला है। 

जनवरी में शुरू होगा ग्रीन बेल्टों व पार्कों का कार्य 


नगर निगम (Municipal council) के एमई का कहना है कि जनवरी तक ही नए बड़े प्रोजेक्ट्स पर कार्य शुरू हो पाएगा। अभी जो कार्य चल रहे हैं, उनको पूरा करवाने और मरम्मत काम पर जोर रहेगा। ग्रीन बेल्टों व पार्कों का कार्य (Work on green belts and parks) भी जनवरी तक शुरू हो पाएगा।