हिसार में प्रदूषण ने की हालत खराब, सांस लेना हुआ दूभर
HR Breaking News (Hisar AQI level) हिसार शहर में हवा की गुणवत्ता लगातार बढ़ रही है और हवा से प्रदूषण की चादर छंटने का नाम ही नहीं ले रही है। दिवाली के बाद प्रदूषण ने खतरनाक स्तर (Pollution dangerous levels) पर एंट्री की है। दिवाली के मौके पर भी हिसार में हवा की गुणवत्ता खतरनाक कैटेगरी में आ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दो दिन प्रदूषण से राहत मिलने के आसार नहीं है।
बीते दिनों AQI पहुंचा 346
बीते दिनों AQI (Hisar AQI Level) 346 पर पहुंचा है। यह सीजन का दूसरा सबसे प्रदूषित दिन रहा है। दिवाली पर AQI 372 रिकॉर्ड किया गया था। बीते दिनों पीएम 2.5 का स्तर 444 और पीएम-10 का 468 तक पहुंचा है। बीते 11 दिनों में 6 दिन AQI 300 से ऊपर रहा है। 10 नवंबर को यह 302 था और 9 नवंबर को 295 रहा है। बीते दिनों एक बार फिर इसमें उछाल आया।
प्रदेश के 12 जिलों में तेज बारिश
13 नवंबर की रात के बाद हवाओं की गति बढ़ने से स्थिति में सुधार होने की संभावना दिख रही है। मौसम जानकारों का कहना है कि 13 से 14 नवंबर की रात उत्तरी पर्वतीय इलाकों में नया पश्चिमी विक्षोभ (New western disturbance) एक्टिव हो सकता है, जिसका प्रभाव हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में दिखाई दे सकता है। 14-15 नवंबर को प्रदेश के 12 जिलों में तेज हवाओं के साथ बिखरावली हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है, जिससे प्रदूषण से राहत मिल सकती है।
13 नवंबर से बढ़ेगी हवाओं की गति
मौसम जानकारों (IMD Weather) वह कहना है कि 13 नवंबर से हवाओं की गति बढ़ने के आसार है। 13- 14 नवंबर की रात उत्तरी पर्वतीय इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है। हरियाणा के उत्तरी जिलों में छुटपुट बूंदाबांदी के आसार है। 14 से 15 नवंबर को पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में बूंदाबांदी की संभावना है।
नगर निगम लगा रहे वाटर स्प्रिंकल
हिसार के अतिरिक्त निगम आयुक्त का कहना है कि नगर निगम की तरफ से वाटर स्प्रिंकल (Water Sprinkle Kya Hai) चलाए जा रहे हैं। मुख्य सड़क और पेड़ पौधे और पानी का छिड़काव कर धूल के कणों को कम करने की कोशिश की जा रही है, जिससे राहत मिल सकती है।
HAU के बायोटेक्नोलॉजी के सेवानिवृत डीन का कहना है कि महंगे एयर प्यूरीफायर (air purifiers) का ऑप्शन तलाश रहे लोग घर के भीतर स्नेक स्लांट, स्पाइडर प्लांट, एरिका पाम, एलोवेरा, रबर प्लांट, मनी प्लांट, बैंबू, पीस लिी, फाइकस और कैलोथिया जैसे पौधे भी लगा सकते हैं, जिससे घर की हरियाली बनी रहेगी।
