hrbreakingnews.com

हिसार में रोडवेज की हड़ताल, 83 रूट रहे बंद 

Hisar News : जिले में शुक्रवार को रोडवेज बसों के पहीए थमने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान लोकल रूट व लंबे रूट के यात्रियों को अन्य वाहनों का साहरा लेना पड़ा। शुक्रवार को 83 रूटों पर बसों की सेवाएं बंद रही। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से। 
 
हिसार में रोडवेज की हड़ताल, 83 रूट रहे बंद

HR Breaking News (Hisar News) : हरियाणा रोडवेज (Haryana Roadways news)में सफर करने वाली यात्रियों में की मुश्किलें बढ़ सकती है। अपनी लंबित मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों (roadways karmchariyon ki hdtal)  ने 31 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने का फैसला लिया है। कर्मचारियों ने हड़ताल के साथ बसों का चक्का जाम करने का भी ऐलान किया है। ऐसे में शनिवार को हिसार डिपो से बस सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित रही। शुक्रवार को ही इसका असर सुबह से देखने को मिल गया था। डिपो में सामान्य दिनों में संचालित होने वाली 130 बसों में से केवल 30 बसों ही सड़कों पर उतरा इन बसों को भी मुख्यमंत्री के भिवानी में आयोजित कार्यक्रम के लिए भेज दिया गया। बाकी 100 बसें कर्मशाला और बस स्टैंड परिसर में खड़ी रही। यात्रियों को इस दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

लंबित मामलों पर नहीं हुई ठोस कार्रवाई (Hisar Depot news)

यूनियन प्रधान संदीप जैनवास ने जानकारी दी कि कर्मचारियों की लंबित मामलों पर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। जिसके चलते 31 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा और बसों का संचालन बंद रखा जाएगा। आंदोलन को टालने के लिए शुक्रवार शाम एसडीएम ज्योति मित्तल (SDM Jyoti Mittal) ने यूनियन पदाधिकारी की से बातचीत की लेकिन दोनों पक्षों में वार्ता सफल नहीं हो सकी।

गेट मीटिंग कर लिया फैसला

हड़ताल से (Roadways strike in Hisar) पहले शुक्रवार को रोडवेज कर्मचारियों ने डिपो परिसर में गेट मीटिंग (gate meeting news) कर प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई और प्रबंधक की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। लंबे समय से लंबित वित्तीय भत्ता भुगतान नहीं होने का मुद्दा गेट मीटिंग में उठाया गया। बैठक में फैसला लिया गया की 30 अक्टूबर से बसों का रात्रि ठहराव बंद कर दिया जाएगा। इसके तहत शुक्रवार को बसों को उनकी निर्धारित रात्रि ठहराव वाले रूटों पर नहीं भेजा गया। 

83 रूट रहे बंद (roadways bus news) 

हिसार डिपो की रोजाना करीब 83 बेस लंबे और स्थानीय रूटों पर रात्रि ठहराव के लिए जाती है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, आगरा, खाटू श्याम, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर जैसे लंबे रूट शामिल है। इसके अलावा लोकल रूटों (in local route pr nhi chli bus) पर आदमपुर, किरमारा, उकलाना, चौधरीवास, बालसमंद सहित कई स्थानीय रूटों पर भी बसों का रात्रि ठहराव बंद कर दिया गया। इसके अलावा हांसी  डिपो की भी 15 बसें विभिन्न स्थानों पर रात के ठहराव के लिए रूकती है लेकिन उन्हें शुक्रवार को नहीं भेजा गया।

कई बार आश्वासन के बाद भी भुगतान नहीं (hisar roadways news)

यूनियन पदाधिकारियों का कहना कि कर्मचारियों का रात्रि भत्ता काफी समय से बकाया है। इसके अलावा यात्रा भत्ता, ओवरटाइम और अन्य वित्तीय लाभों का भुगतान भी समय पर नहीं किया गया। कई बार आश्वासन मिलने के बावजूद भी भुगतान नहीं हो रहा। 

कर्मचारियों से बातचीत की जाएगी

रोडवेज प्रशासन (roadways prashasan hisar)की और से बस सेवा सुचारु रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। हिसार रोडवेज के महाप्रबंधक राहुल मित्तल (Rahul Mittal, General Manager, Hisar Roadways) ने बताया कि कर्मचारियों से बातचीत कर बसों का संचालन जारी रखने का प्रयास किया जाएगा। यात्रियों को सुविधा के लिए शनिवार को भी यूनियन से बातचीत की जाएगी हड़ताल की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन को भी इसकी जानकारी दी गई है।