hrbreakingnews.com

35.70 करोड़ से बदलेगी राजगढ़ रोड की सूरत, बुनियादी सुविधाएं होंगी बेहतर  

Hisar News :हिसार में सड़क व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने अहम पहल की है। अब प्रशासन की ओर से शहर के राजगढ़ रोड की सूरत (Rajgarh Road) को बदलने की तैयारी की जा रही है, जिसके लिए 35.70 करोड़ का खर्च आ सकता है। मरम्मत काम के पूरा होने के बाद इस रास्ते पर आवागमन अधिक सुगम होगा। खबर में जानिए सरकार की तरफ से किन कार्यों को गति दी जा रही है।
 
35.70 करोड़ से बदलेगी राजगढ़ रोड की सूरत, बुनियादी सुविधाएं होंगी बेहतर

HR Beaking News (Hisar News) हिसार शहरवासियों की जरूरतों और लंबे समय से चली आ रही मांगों पर गौर करते हुए प्रशासन की ओर से सड़क, जल निकासी और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विकास कामों को गति दी जा रही है। हिसार शहर में सड़क व्यवस्था (Road system in Hisar) को सुदृढ़ बनाने के लिए अब प्रशासन की ओर से राजगढ़ रोड पर 35.70 करोड़ से मरम्मत का कार्य किया जाने वाला है। 

किस रोड की बदलेगी सूरत


हिसार जिले की सड़कों में शुमार सपरा अस्पताल से गंगवा बाईपास तक के रास्ते की अब सूरत बदलने वाली है। लंबे समय से खराब रही इस सड़क की खास मरम्मत पर 35 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत आंकी गई है। लोक निर्माण विभाग (Public Works Department) की तरफ से टेंडर जारी किया गया है। मरम्मत काम के पूरा होने के बाद इस रास्ते पर आवागमन सुगम होगा। विधायक रणधीर पनिहार (MLA Randhir Panihar) ने शहर में चल रहे विकास कामों की जानकारी दी है।

 

सपरा अस्पताल से राजगढ़ रोड बाईपास तक सड़क की मरम्मत 


विधायक रणधीर पनिहार का कहना है कि हिसार जिले में सड़क व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है। अब जल्द ही पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग-65 के शहरी इलाकों में सपरा अस्पताल से राजगढ़ रोड बाईपास तक सड़क की मरम्मत कराई जाने वाली है। यह रास्ता हिसार और नलवा विधानसभा क्षेत्र (Nalwa Assembly Constituency) से जुड़ा है। टेंडर प्रोसेस होते ही मरम्मत का काम शुरू हो जाएगा।


विधायक रणधीर पनिहार के अनुसार सरकार प्रयत्न कर रही है कि शहर का आधारभूत (Hisar New Projects) संरचना मजबूत हो। इसलिए सपरा अस्पताल से गंगवा बाई तक सड़क को दुरुस्त करने के लिए खास मरम्मत कार्य करवाए जाने वाले हैं। 


ड्रेनेज निर्माण कार्य ने पकड़ी गति


हिसार में बरसाती पानी की निकासी (Rainwater drainage in Hisar) एक बड़ी चुनाती बनी हुई है। बारिश के दौरान जलभराव से लोगों की परेशानी को कम करने के लिए अब तकरीबन 25 करोड़ रुपये की लागत से कई कार्य कराए जा रहे हैं। विधायक के मुताबिक इन कामों का अधिकांश हिस्सा पुरा हो गया है। निकासी व्यवस्था में सुधार से बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या कम हो सकेगी।