hrbreakingnews.com

हिसार में सीवर की समस्या का तुरंत होगा समाधान, 14,420 नंबर पर करे कॉल

Hisar News : सीवर की शिकायतों को लेकर 14420 (14420 number for sewer complaints) नंबर का विस्तार किया जा रहा है। अब हिसार  के अलावा अन्य निकाय के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। इसके लिए निगम प्रशासन द्वारा तैयारी की जा रही है। चलिए जानते हैं इसके  बारे में विस्तार से।  
 
हिसार में सीवर की समस्या का तुरंत होगा समाधान, 14,420 नंबर पर करे कॉल

HR Breaking News (Hisar News) :  सीवर जाम होने या गलियों में गंदा पानी जमा होने की समस्या (sewer jam problem) से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। जिले के शहरी निकायों में सीवर संबंधी शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर 14420 का दायरा बढ़ाया जाएगा। अभी यह सुविधा केवल नगर निगम हिसार में ही उपलब्ध है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद उकलाना और बरवाला के लोग भी फोन के जरिए अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगे। 

नगर निगम प्रशासन ने दिए निर्देश (hisar nagar nigam news)

इस सुविधा का उद्देश्य सीवर ओवरफ्लो की समस्याओं पर समय रहते कार्रवाई करना है। इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग को जरूरी तकनीकी और ढांचागत तैयारियां जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दोनों नगर पालिकाओं के लोगों को भी इस सुविधा का लाभ जल्द मिल सकेगा।

मौके पर होगा समस्या का समाधान (sewer complaint number)

हेल्पलाइन के माध्यम से नागरिक सीवर लाइन बंद होने, गंदा पानी बाहर निकालने और गलियों में जल भराव जैसी समस्याओं की जानकारी दे सकेंगे। शिकायत दर्ज होने के बाद उसे संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। ताकि मौके पर कार्रवाई कर समस्या का समाधान कराया जा सके। शिकायत और उन पर हुई कार्रवाई का रिकॉर्ड भी रखा जाएगा। इससे यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि किस क्षेत्र में समस्या आई और उसके समाधान के लिए क्या कदम उठाए गए।  

लोगों को नहीं लगाने पड़ेगे चक्कर

हेल्पलाइन का लाभ उकलाना (uklana news) और बरवाला (barwala news) तक पहुंचाने के लिए नगर निगम (nagar nigam  hisar) प्रशासन ने जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग (Public Health and Engineering Department) को पत्र भेजा है। इसमें दोनों नगर पालिका क्षेत्रों में जरूरी व्यवस्थाएं तैयार करने को कहा गया है। फिलहाल इन क्षेत्रों के लिए सुविधा शुरू करने से पहले संबंधित औपचारिकताएं पूरी की जानी है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि हेल्पलाइन का विस्तार होने से लोगों को सीवरेज संबंधी शिकायतों के लिए अलग-अलग कार्यालय जाने की जरूरत कम होगी। एक ही नंबर पर शिकायत दर्ज होने से समस्या संबंधित विभाग तक पहुंचना आसान होगा और उसके समाधान की प्रक्रिया को भी तेजी आएगी।