hrbreakingnews.com

आजाद नगर में ड्रेनेज लाइन बिछाने के लिए 10 महीने पहले हटाई स्ट्रीट लाइट, अब तक छाया अंधेरा, रोड की हालत भी खराब

Hisar News : हिसार में नए-नए प्राोजेक्ट पर कार्य किया जा रहा है। 10 महीने पहले शहर के आजाद नगर में ड्रेनेज लाइन बिछाने का काम शुरू किया गया था, लेकिन अब तक समाधान नहीं निकला है। अब कुछ ही दिनों में दिवाली का त्योहार है। ऐसे में रोड की हालत बेहद खराब है। अब तक ड्रेनेज लाइन (Drainage line in Azad Nagar) का काम पूरा न होने की वजह से अंधेरा छाया हुआ है।
 
 
आजाद नगर में ड्रेनेज लाइन बिछाने के लिए 10 महीने पहले हटाई स्ट्रीट लाइट, अब तक छाया अंधेरा, रोड की हालत भी खराब

HR Breaking News (Hisar News) हिसार में जहां एक ओर दिवाली पर हर घर और बाजार रोशनी से जगमगाएंगे। वहीं, आजाद नगर में मेन रोड पर न स्ट्रीट लाइट (Street lights on main road in Azad Nagar) की व्यवस्था है और सड़कों पर धूल छाई हुई है।आजाद नगर में ड्रेनेज लाइन बिछाने के लिए 10 महीने पहले स्ट्रीट लाइट हटाई गई थी, लेकिन न तो अब तक काम पूरा हुआ है और रोड की हालत भी खराब हो गई है। खबर में जानिए इस बारे में-

दुकानदारों ने उठाई जिला प्रशासन के सामने समस्या


दरअसल, आपको बता दें कि दुकानदार कई बार जिला प्रशासन के सामने इस समस्या को उठा चुके हैं, लेकिन इसका कोई समाधान नहीं निकला है। लगभग 10 महीने पहले आजाद नगर मेन रोड पर ड्रेनेज लाइन (Drainage line on Azad Nagar Main Road) बिछाने के लिए स्ट्रीट लाइट के पोल हटाए गए थे। इतना समय बीत गया है, लेकिन अभी तक ड्रेनेज लाइन का काम पूरा नहीं हुआ है और पोल भी दोबारा नहीं लगाए गए हैं। शाम ढलते ही सड़क पर अंधेरा छा जाता है। 

 

दुकानदारों ने कही ये बात 


दिवाली पास होने के बाद भी बाजार में रोशनी नहीं है। ड्रेनेज लाइन (Hisar Azad Nagar) बिछाने के लिए सड़क की खोदाई की गई थी। काम के बाद बने गड्ढों को भरने के लिए रोड़ी और यमुना की मिट्टी डाली गई। अब वाहनों की आवाजाही से दिनभर रोड पर धूल उड़ती रहती है। दुकानों में कई बार सफाई की गई है, लेकिन फिर भी धूल की वजह से मिट्टी जमा हो जाती है।


दिन में दो बार पानी का छिड़काव होता है, लेकिन राहत नहीं मिल रही। दुकानदारों के अनुसार सड़क पर तारकोल से पैचवर्क करना बेहद जरूरी है। साथ ही स्ट्रीट लाइन की व्यवस्था (street line system) भी की जानी चाहिए।

 

पूर्व महासचिव ने कही ये बात


आजाद नगर व्यापार मंडल (Azad Nagar Trade Board) के पूर्व महासचिव का कहना है कि मेन रोड के दोनों किनारों पर बिजली के पोल लगे हुए हैं, जिन पर लाइट लगाई जा सकती है। दिनभर उड़ती धूल से दुकानदारों को परेशानी हो रही हैं। प्रशासन को सड़क पर तारकोल से पैचवर्क करवाना चाहिए था।

दुकानदार कर रहे स्ट्रीट लाइट की मांग 


आजाद नगर व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान का कहना है कि दुकानदार लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि स्ट्रीट लाइट (Street lights in Azad Nagar) लगवाई जाए। जब तक स्थायी व्यवस्था नहीं होती, तब तक अन्य इंतजाम किया जाए। सड़क निर्माण का टेंडर पूरा होने और कार्य शुरू होने में अभी वक्त लगेगा। ऐसे में तारकोल से पैचवर्क करवाना बेहद जरूरी है।

आजाद नगर मेन रोड पर छाया अंधेरा 


व्यापार मंडल के प्रधान का कहना है कि दिवाली रोशनीभरा पर्व है, लेकिन आजाद नगर मेन रोड (Azad Nagar Main Road) पर शाम होते ही अंधेरा हो जाता है। धूल की वजह से दुकानों की सफाई भी नहीं हो पाती है। उन्होंने कहा है कि इस बार भी दिवाली अंधेरे और धूल-मिट्टी के बीच मनानी पड़ेगी।
आजाद नगर व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान ने कहा कि यहां के लोग 5-6 साल से रोड की मांग उठा रहे हैं। यहां पर स्ट्रीट लाइट लगाना तो दूर रोड पर लगे पुराने पोल भी हटाए गए हैं।