Hisar Ring Road का डिजाइन हुआ फाइनल, 1500 करोड़ से होगा भूमि अधिग्रणह, जानें पूरा रूट
HR Breaking News (Hisar Ring Road Project Update) हरियाणा में सभी शहरों में रिंग रोड बनाए जाने की योजना बनाई जा रही है। इसी बीच हिसार के बहूप्रतिक्षित रिंग रोड प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिल गई है। हरियाणा के पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा की तरफ से इसके डिजाइन को मंजूरी दी गई है। नया रिंग रोड बनने से शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी। चलिए जानते हैं इसका रूट मैप क्या रहने वाला है।
बैठक में लिया गया बड़ा निर्णय (Hisar Ring Road Project)
हिसार के रिंग रोड प्रोजेक्ट को लेकर बैठक में बड़ा निर्णय लिया गया है। रिंग रोड नेटवर्क (Ring Road Network Hisar) तैयार करने का मास्टर प्लान फाइनल हो चुका है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और मंत्री रणबीर गंगवा के बीच व हाईवे इंजीनियरिंग के साथ एक बड़ी बैठक हुई, जिसमें हिसार के रिंग रोड और हाफ लुप प्लान को मंजूरी मिल गई है। परियोजना के अनुसार मय्यड़ क्षेत्र के हाफ लूप (Half Loop hisar) के निर्माण को सबसे कम लागत वाला, व्यावहारिक और प्रभावी समाधान माना गया है। वही रिंग रोड में भी अंतिम रूप देने की प्रक्रिया जारी है।
शहर की सड़कों पर ज्यादा ट्रैफिक दबाव (Hisar Me traffic)
पीडब्ल्यूडी की तरफ से जो आंकड़े पेश किए गए हैं, उसके अनुसार फिलहाल शहर की सड़कों पर ज्यादा दबाव है। ऐसे में बाईपास की आवश्यकता है। इस बाईपास से शहर की सड़कों की क्षमता अधिक हो जाएगी। आउटर रिंग रोड बनने से ट्रैफिक (hisar ring road project) के ढांचे में परिवर्तन देखने को मिलेगा। अंदर से करीब 7000 वाहन गुजरते थे, अब रोज करीब 25000 वहान गुजर रहे हैं। ऐसे में आउटर रिंग रोड बन जाने से हजारों वाहन रिंग रोड से गुजरेंगे, जिससे शहर के अंदर ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी।
नए रिंग रोड का रूट मैप (Hisar me Ring road project)
हिसार के नए रिंग रोड का रूट मैप तैयार हो गया है। इसका स्टार्टिंग पॉइंट मय्यड़ हाफ लूप से रहने वाला है जो दिल्ली हांसी बाईपास पर मय्यड़ के पास से शुरू होगा। वहीं पहला कट राजगढ़ बाईपास के पास होगा। मय्यड़ के लूप लेते हुए मार्ग कैमरी गांव के पास से गुजरेगा जो सीधा राजगढ़ रोड पर जाकर उतरेगा। इसका दूसरा कट सिरसा चंडीगढ़ हाईवे पर रहेगा। तलवंडी राणा के पास यह कट रहेगा, जहां सीधा सिरसा चंडीगढ़ रोड नेशनल हाईवे 52 से इसको कनेक्ट किया जाएगा। इसमें डायमंड शेप कनेक्टिविटी दी जाएगी, जिससे शहर में अलग-अलग कट व इस रिंग रोड से मजबूत ट्रैफिक व्यवस्था होगी। आउटर में एक अच्छा विकल्प मिलेगा।
रिंग रोड को किया जाएगा पूरा
हरियाणा के पीडब्ल्यूडी एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा की तरफ से बताया गया है कि शहर में आधा रिंग रोड (Hisar Ring Road Route) बना था। अब इस प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा, जिससे शहर के चारों तरफ वाहनों के गुजरने का रास्ता होगा और आने वाले समय में लोगों को जाम से निजात मिलेगी। लंबे समय से चली आ रही ट्रैफिक जाम की समस्या अब खत्म हो जाएगी। पहले बैठक में कुछ शुरुआती निर्णय लिए गए थे, लेकिन कैलकुलेशन में संशोधन के बाद जमीन अधिग्रहण के लिए खर्च भी अब तय हो चुका है।
1500 करोड रुपए से होगा भूमि अधिग्रहण (Hisar me Bhumi adhigarhan)
इस रिंग रोड के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए 1500 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। प्रोजेक्ट में 50% हिस्सेदारी राज्य सरकार की रहेगी। ऐसे में राज्य सरकार की तरफ से 750 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, जिसकी स्वीकृति मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मिल चुकी है। अब इसके लिए फाइनल क्रिया का दौर चल रहा है। यह काफी लंबा चौड़ा रिंग रोड होगा, इसके बनने से 30-40 साल तक शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।
रिंग रोड ये होंगे फायदे (Ring Road project Hisar)
हिसार में रिंग रोड बनने से कई फायदे मिलेंगे। इसमें दिल्ली सिरसा से आने वाले ट्रैफिक (Hisar Ring road Update) को डायवर्शन कर सीधा चंडीगढ़ बीकानेर व राजगढ़ जाने के लिए रास्ता मिलेगा। हिसार में प्रवेश नहीं करना पड़ेगा। वहीं रेड लाइट चौराहा और शहर में बोटल नेक से बचकर निकलने के कारण वाहन चालकों का कीमती समय और ईंधन बचेगा। शहर के भीतर भारी ट्रकों का प्रवेश बंद हो जाएगा, जिससे बाजारों वाले इलाकों में सड़क दुर्घटना के जोखिम भी कम होंगे।
