हिसार के स्काडा जल घर की मोटर बंद, पानी को तरसे लोग
HR Breaking News (Hisar News) : हिसार में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल ने पेयजल व्यवस्था को प्रभावित कर दिया। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से जल घरों में मोटर नहीं चल पाई और शहर के कई इलाकों में सुबह-शाम होने वाली पानी की सप्लाई रुक गई। सबसे ज्यादा असर मिलगेट (Millgate news), एयरपोर्ट रोड (Airport Road hisar) स्थित स्काडा जल घर पर पड़ा। इसके चलते शहर के करीब 30 प्रतिशत हिस्से में पूरे दिन पानी की किल्लत बनी रही। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को निर्धारित समय पर पानी नहीं मिल पाया।
विभाग को करने पड़े वैकल्पिक इंतजाम
हड़ताल के दौरान जलापूर्ति व्यवस्था (hisar mein bijli karmchariyon ki hadtaal) बनाए रखने के लिए विभाग को वैकल्पिक इंतजाम करने पड़े। कहीं जनरेटर की मदद से सप्लाई चालू की गई तो कहीं बिजली नहीं होने के कारण लोगों को घंटे इंतजार करना पड़ा। हालांकि बिजली कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद अब सभी क्षेत्रों में नियमित पेयजल आपूर्ति होने की संभावना है।
इन एरिया की आपूर्ति हुई प्रभावित
मिलगेट से एयरपोर्ट रोड पर 49.50 एकड़ में बने स्काडा जलघर से शहर के वार्ड 6, 7, 8 और 9 के अलावा मिलगेट, मिर्जापुर रोड, सुंदर नगर, इंडस्ट्रियल एरिया (industrial area) में पानी की आपूर्ति की जाती है। बिजली बाधित होने से स्काडा जलघर की व्यवस्था प्रभावित हुई। जिसका असर बड़ी आबादी पर पड़ा।
सेक्टर 15 में दिनभर सप्लाई रही प्रभावित
सेक्टर-15 (sector-15 hisar) में शुक्रवार को दिन भर पानी की सप्लाई प्रभावित रही। बाद में जनरेटर के जरीए आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की गई। सेक्टर 16 और 17 में सुबह पानी नहीं आया और शाम को निर्धारित समय से करीब साढ़े तीन घंटे देरी से सप्लाई हुई। सेक्टर 9 और 11 में बिजली बाधित रहने के कारण सुबह 9:00 पानी की आपूर्ति शुरू हो पाई।
पानी की समस्या को देखते हुए जन स्वास्थ्य विभाग (public health department) ने वैकल्पिक व्यवस्था की अधिकारियों के अनुसार हर सब डिवीजन स्तर पर तीन-तीन मूवेबल जनरेटर सेट किराए पर लिए जिससे बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में जलघर का संचालन किया जा सके।
महावीर कॉलानी में भी पानी की आपूर्ति रूकी
महावीर कॉलोनी के वाटर वर्क्स (Mahavir Colony) में जनरेटर खराब होने के कारण पानी की आपूर्ति रुक गई थी। हिसार पुलिस के अनुसार 12 क्वार्टर चौकी प्रभारी ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर खराब जनरेटर को ठीक करवाया इसके बाद पानी एकत्रित करवाकर कॉलोनी में सप्लाई शुरू की।
पानी सप्लाई रहेगी सुचारू
बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद अब पेयजल व्यवस्था सामान्य करने पर जोर दिया जा रहा है। पब्लिक हेल्थ विभाग के एसडीओ जसवीर पंघाल का कहना है कि उनके अधीन आने वाले 18 गांव में पानी की सप्लाई बंद नहीं होने दी जाएगी।
