अवैध बैनर पोस्टर लगाने वालों पर नगर निगम की होगी सख्ती
HR Breaking News (Hisar News) हिसार में अवैध होर्डिंग्स, बैनर और पोस्टर लगाने वालों पर नगर निगम की की ओर से सख्ती बरती जाने वाली है, क्योंकि इन अवैध बैनर पोस्टर (illegal banner poster) लगाने से हिसार की सुंदरता बिगड़ रही है और यातायात व्यवस्था पर इसका असर पड़ रहा है। कई बार गैर कानूनी तरीके से अवैध बैनर और होर्डिंग्स लगा दिए जाते हैं। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
बढ़ाई जाएगी फील्ड में तैनात कर्मियों की संख्या
दरअसल, बता दें कि अवैध प्रचार सामग्री हटाने और दोबारा लगाने पर रोक के लिए निगम ने फील्ड में तैनात कर्मियों की संख्या (Number of personnel employees in field) 8 करने की तैयारी शुरू की है। नई टीम बनने के बाद शहर के वार्ड और मुख्य रास्तों पर निगरानी और औचक निरीक्षण किया जा सकेगा। अभी अवैध होर्डिंग हटाने का जिम्मा (Responsible for removing illegal hoardings) HKRN के अंतर्गत कार्यरत एक कनिष्ठ अभियंता के नेतृत्व में तीन कर्मियों के पास है।
दिल्ली रोड से हटवा रहे अवैध होर्डिंग्स और पोस्टर
सीमित स्टाफ की वजह से पूरे शहर (Hisar me kha lage hai illegal hoardings) में निगरानी रखने और अलग-अलग इलाकों में एक साथ कार्रवाई करना कठिन है। कर्मचारी मुख्य रूप से दिल्ली रोड से ही अवैध होर्डिंग्स और पोस्टर हटवा रहे हैं। शहर के कई इलाकों में नियमित कार्रवाई नहीं हो पाई है। कई बार 1 इलाके में निगम की कार्रवाई के बाद दूसरे हिस्से में फिर से अवैध बैनर और होर्डिंग लगा दिए जाते हैं। ऐसे में कार्यवाही का स्थाई असर नहीं दिख रहा है।
नगर निगम के एमई ने कही ये बात
कर्मियों की संख्या बढ़ने से अलग-अलग इलाकों में टीम तैनात कर निगरानी हो सकेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ कार्यवाही होगी। निगम अधिकारियों (corporation officers) के अनुसार नई व्यवस्था से अभियान तेज होगा, जिससे सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने और शहर की सुंदरता बिगाड़ने वालों पर रोक लगेगी।
नगर निगम (Municipal council) के एमई का कहना है कि अवैध होर्डिंग्स, बैनर और पोस्टर लगाने वालों पर कार्रवाई की टीम बढ़ाने की जरूरत है। आयुक्त से कर्मियों की संख्या 8 करने की मांग की गई है।
