hrbreakingnews.com

हिसार में पुरानी सब्जी मंडी पुल पर 20 दिन इन वाहनों की नहीं होगी एंट्री 

Hisar News : हिसार शहर की ट्रेफिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार की ओर से कई हिस्सों में कार्य की शुरुआत की जा रही है। अब इसी बीच हिसार में पुरानी सब्जी मंडी पुल (Old Sabzi Mandi Bridge in Hisar) पर कार्य चल रहा है, जिस दौरान 20 दिन कुछ वाहनों की एंट्री बाधित रहने वाली है। इस दौरान वाहनचालकों को वैकल्पिक रास्तों का यूज करना होगा। खबर में जानिए ये काम कितने दिन चलने वाला है। 
 
हिसार में पुरानी सब्जी मंडी पुल पर 20 दिन इन वाहनों की नहीं होगी एंट्री 

HR Breaking News (Hisar News) हिसार शहर की ट्रैफिक व्यवस्था से जुड़े व्यस्त इलाकों में शामिल पुरानी सब्जी मंडी पुल की अब सूरत बदलने की तैयारी की जा रही है। कैंप चौक से पुरानी सब्जी मंडी ROB (Camp Chowk to Old Sabji Mandi ROB) शहर की लाइफलाइन कही जाती है। इसके लिए कार्य की शुरुआत कर दी गई है। कार्य के दौरान 20 दिन वाहनों की एंट्री नहीं होने वाली है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-

छोटे वाहनों की आवाजाही होगी सुगम 


दरअसल, आपको बता दें कि कैंप चौक से पुरानी सब्जी मंडी रेलवे ओवर ब्रिज (Camp Chowk to Old Sabji Mandi Railway Over Bridge) का अब कायाकल्प होने जा रहा है। लोक निर्माण विभाग (Public Works Department) की ओर से इस ROB पर लगभग 92 लाख रुपए की लागत से विशेष कारपोरेंटिंग और मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। 


इसके निर्माण काम के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए ब्रिज को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए एक लेन को रखा गया है और बाकी के फोर व्हीलर वाहनों के लिए रूट डाइवर्ट (Route diversion for four-wheeler vehicles) होगा। इस कार्य में लगभग 20 दिन लग सकते हैं।

बिछाई जाएगी मासिक एस्फाल्ट की मजबूत लेयर 


ROB पर लगभग 800 मीटर की दूरी में मासिक एस्फाल्ट की मजबूत लेयर बिछाई (Laying monthly asphalt layers) जाने वाली है। इसके साथ ही पुल के 50 मीटर के हिस्से में सीमेंट कंक्रीट की नई सड़क को तैयार किया जाएगा। इस मरम्मत के काम की वजह से पुराने शहर की ओर जाने वाले वाहन चालकों को ऑप्शनल रास्ते का यूज करना होगा।


 बीएंडआर के एक्सईएन का कहना है कि सब्जी मंडी पुल (vegetable market bridge) पर लगभग 800 मीटर हिस्से में मस्तिक लेयर बिछाने और 50 मीटर में सीसी रोड बनाने का कार्य की शुरुआत हो रही है, जिस पर तकरीबन 92 लख रुपए की लागत आ सकती है।

 

निर्माण काम के दौरान आमजन से की गई अपील 


कार्य को सही ढंग से पूरा करने में 20 दिन से ज्यादा का वक्त लगेगा। निर्माण काम के दौरान असुविधा न हो, इसके लिए आमजन से अपील की गई है और कहां गया है कि वह निर्धारित डायवर्जन और दूसरे ऑप्शनल रोडो का यूज करें। कैंप चौक से सब्जी मंडी आरओबी (Camp Chowk to Sabji Mandi ROB) शहर की लाइफ लाइन कही जाती है। आंकड़ों के अनुसार यहां से हर रोज लगभग 30,000 से ज्यादा छोटे बड़े वाहन गुजरते हैं। लंबे समय से सड़कों पर गड्ढो के चलते वाहनचालकों को परेशानी हो रही थी।

किन वैकल्पिक रास्तों का करें यूज 


मास्टिक लेयर (mastic layer) बिछाने के बाद सड़क गड्ढा मुक्त होने के साथ ही बारिश के मौसम में इसमें जल भराव की समस्या भी नहीं होगी। पुरानी सब्जी मंडी आरओबी पर कार्य चलने के दौरान ट्रैफिक का भार कम करने के लिए प्रशासन और बीएंडआर विभाग की ओर से वाहनचालकों से ऑप्शनल रास्तों का यूज करने की अपील की गई है।


इस दौरान सूर्य नगर ओवर ब्रिज से होकर, लक्ष्मीबाई चौक के रास्ते ओल्ड ओवर ब्रिज (Old Over Bridge) से या फिर साउथ बायपास का यूज करके या बालसमंद रोड से होकर पुराने शहर की ओर आवागमन कर सकते हैं।