hrbreakingnews.com

राजगुरु मार्केट में यातायात व्यवस्था सुधरी, रेहड़ियों की एंट्री बंद 

Hisar News :त्योहारी सीजन में ग्राहकों की आवाजजाही लगातार बढ़ रही है। आज धनतेरस के दिन सामान खरीदने के लिए राजगुरु मार्केट (Rajguru Market In Hisar) में सुबह से ही भारी भीड़ देखने को मिल रही है। साथ ही बीते दिनों सुबह से शाम तक राजगुरु मार्केट में खरीदारों की भीड़ लगी रही। ऐसे में प्रशासन की ओर से राजगुरु मार्के में यातायात व्यवस्था को सुधारा गया है। 
 
राजगुरु मार्केट में यातायात व्यवस्था सुधरी, रेहड़ियों की एंट्री बंद

HR Breaking News (Hisar News) दिवाली की रौनक के बीच राजगुरु मार्केट में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है, जिससे यातायात व्यवस्था एक बड़ी चुनौती बन गई थी। ऐसे में प्रशासन की तरफ से रेहड़ियों की एंट्री बंद की गई है, ताकि दिनभर व्यवस्था सही रहे है। इसके अलावा हिसार के राजगुरु मार्केट (Rajguru Market) में यातायात व्यवस्था के सुधान के लिए कई इंतजाम किए गए हैं। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-


यातायात पुलिस ने किया व्यवस्था में बदलाव


रेहड़ियों की बेरोकटेक आवाजाही की वजह से बाजार की गलियों में जाम की समस्या हो रही थी। अब समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद यातायात पुलिस (traffic police) और सिटी थाना पुलिस की ओर से तत्परता दिखाते हुए व्यवस्था में बदलाव किया गया है। बीते दिनों यातायात पुलिस की टीम और सिटी थाना एसएचओ बाजार का निरीक्षण करने पहुंचे और रेडियो की आवाजाही पर रोक लगाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

 

पुलिस ने रास्ते पर लगवाएं फट्‌टे


राजगुरु मार्केट की दुकान नंबर 124 (Shop No. 124, Rajguru Market) के पास से लाजपत राय मार्केट (Lajpat Rai Market) और राजगुरु मार्केट (Rajguru Market) के बीच वाली गली में रेहड़ियों की एंट्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने रास्ते पर फट्‌टा लगाया है। इस रास्ते पर सिर्फ दो पहिया वाहनों का आवागमन हो सकेगा, जिस वजह से बाजार में रेहड़ियों की संख्या में बड़ी कमी आई और यातायात व्यवस्था सुचारू दिखाई दी है।

 

ग्राहकों को मिली बेहतर व्यवस्था


पुलिस की तरफ से किए गए प्रबंधों की वजह से ग्राहकों को बेहतर यातायात व्यवस्था मिली है। हालांकि, व्यापारी नेता ने बाजार में अग्निशमन सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उनके अनुसार दीपावली के दौरान बाजार में नियमित रूप दमकल की गाड़ी खड़ी होनी चाहिए, लेकिन अभी ऐसा कुछ नहीं हुआ है। पूर्व प्रधान सुभाष टीनू आहूजा (Former head Subhash Tinu Ahuja) और व्यापारी नेता ने पुलिस की तरफ से किए गए इंतजामों की सराहना की है।

 

 


नगर निगम की टीम रही एक्टिव 


सुभाष आहूजा का कहना है कि नगर निगम की टीम भी बीते दिन बाजार में एक्टिव रही है। SHO खुद बाजार का निरीक्षण कर रहे हैं। लाजपत राय मार्केट (Lajpat Rai Market) व राजगुरु मार्केट के बीच फट्‌टा लगवाया, ताकि रेडी की एंट्री ना हो सके।

 

पुलिस ने जनता से की ये अपील


इस दौरान पुलिस ने जनता से अपील की है कि वाहन तय पार्किग स्थलों पर ही खड़ी करें। दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों के सामने सडक पर सामान रखकर अतिक्रमण्र न करें। बाजारों में खरीदारी करते समय मोबाइल फोन, पर्स, नकदी और कीमती सामान का खुद ख्याल रखें। 


ऐसे में महिलाओं (Hisar Rajguru Market Updates) व बच्चों को भीड़भाड़ वाली जगह पर न छोड़े। बच्चों के साथ अपना कांटेक्ट नंबर और घर का पता लिखकर रखें। बाजारों में संभव हो तो दो पहिया वाहन या सार्वजनिक परिवहन का ही यूज करें। किसी भी अफवाह पर गौर न करें और बिना पुष्टि के सोशल मीडिया पर कोई भ्रामक सूचना साझा न करें।