hrbreakingnews.com

Hisar रेलवे स्टेशन पर बनाए जाने हैं दो प्लेटफॉर्म, 4 साल से फाइलों में अटका काम 

Hisar News - हिसार में रेलवे कनेक्टिविटी को मजबूत करने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए समय-समय पर अहम कदम उठाए जाते हैं। हिसार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो और तीन के बीच दो नए प्लेटफॉर्म बनाए जाने हैं। नए प्लेटफार्म बनाने का प्लान पिछले 4 सालों से फाइलों में ही अटका हुआ है। चलिए खबर में जानते हैं विस्तार से

 
Hisar रेलवे स्टेशन पर बनाए जाने हैं दो प्लेटफॉर्म, 4 साल से फाइलों में अटका काम 

HR Breaking News - हिसार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 के बीच नई रेलवे लाइन डालने की प्रक्रिया पिछले 4 सालों से फाइलों में ही अटकी हुई है। रेलवे इंजीनियर कई बार प्रस्ताव तैयार कर चुके हैं और बीकानेर मंडल को भेजो गया है, लेकिन अब तक नए प्लेटफॉर्म बनाने की अनुमति नहीं मिली है जिसकी वजह से योजना आगे नहीं बढ़ सकी है। ट्रेन के जरिए सफर करने वाले लोगों को अभी भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 


30-30 फीट चौड़े बनाए जाएंगे 2 प्लेटफार्म


रेलवे सूत्रों के मुताबिक, अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो स्टेशन पर एक साथ दो नए प्लेटफार्म (new platform in hisar) बनाए जाएंगे। इंजीनियरों ने अपने प्रस्ताव में लगभग 30-30 फीट चौड़े दो आधुनिक प्लेटफॉर्म बनाने की योजना तैयार की है। इससे हिसार रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म की संख्या 6 से बढ़कर सीधी 8 हो जाएगी। वर्तमान में स्टेशन पर ट्रेनों की संख्या और यात्रियों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। कई बार ट्रेनों को काउटर पर खड़ा करना पड़ता है जिससे यात्रियों को परेशानी होती है।

 

प्लेटफार्म नंबर दो और तीन की खाली जगह का इंजीनियरों ने किया सर्वे -

 


रेलवे इंजीनियरों (railway engineers) ने प्लेटफार्म नंबर दो और तीन के बीच खाली जगह का सर्वे किया था। सर्वे में पाया गया की अतिरिक्त लाइन और दो प्लेटफार्म आसानी से बनाए जा सकते हैं। इसके लिए स्टेशन परिसर में अलग से जमीन खरीदने की जरूरत नहीं है। यही वजह है कि इंजीनियरों ने 7 और 8 नंबर प्लेटफार्म (new platform) को दूसरी जगह विकसित करने की बजाय इसी जगह तैयार करने का सुझाव दिया। रेलवे से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि यह योजना तकनीकी रूप से संभव है। प्रस्ताव में यात्रियों की सुविधा ट्रेनों के संचालन और भविष्य की जरूरत को ध्यान में रखकर डिजाइन तैयार किया गया है। 


हिसार रेलवे स्टेशन पर बढ़ रही ट्रेनों की संख्या - (Hisar News)

हिसार रेलवे स्टेशन (Hisar Railway Station) उत्तर भारत के महत्वपूर्ण स्टेशनों में शामिल है। पिछले कुछ सालों से यहां ट्रेनों की संख्या बढ़ती जा रही है और लंबी दूरी की ट्रेनों की मांग लगातार उठ रही है। ऐसे में अतिरिक्त प्लेटफार्म की आवश्यकता लंबे समय से ही महसूस हो रही है। स्थानीय यात्रियों और व्यापारीक संगठनों का कहना है कि अगर स्टेशन पर दो नया प्लेटफार्म बनते हैं तो हिसार का रेल नेटवर्क और मजबूत हो जाएगा। इसके साथ ही यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। 

नई लाइन बनने से मिले सकेंगी ट्रेन - 


नई लाइन बनने से ट्रेन नंबर 15557/15558 दरभंगा-आनंद-विहार-टर्मिनल-दरभंगा द्वि- साप्ताहिक का विस्तार हनुमानगढ़ तक वाया रोहतक-महम- हांसी- सिरसा-बठिंडा-अबोहर।

ट्रेन नंबर 12303/ 12304/12381/12382 हावड़ा नई दिल्ली-हावड़ा का विस्तार हिसार तक वाया-रोहतक-महम- हांसी 
ट्रेन नंबर 22167/22168 सिंगरौली-हजरत-निजामुद्दीन-ऊर्जाधनी एक्सप्रेस 
ट्रेन नंबर 64563/64564 अम्ब अंदौर ट्रेन संख्या 14118/14117 कालिंदी एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेन हिसार रेलवे स्टेशन पर विस्तार की संभावना है।