हिसार के लिए 60 करोड़ के दो प्रोजेक्टस को मंजूरी, शहर से बाहर शिफ्ट होगी डायरी
HR Breaking News (Hisar News) : शहर की दो बड़ी योजनाओं को सिरे चढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है। पशु डेयरी परिसर के विकास और शहर में हरियाली बढ़ाने से जुड़े करीब 60 करोड़ रुपए के दो प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है। चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री (haryana CM) की अध्यक्षता में हुई बैठक में दोनों प्रोजेक्ट के लिए एजेंसियों के रेट को मंजूरी दी गई है। अब निगम नगर निगम (hisar nagar nigam) मुख्यालय से लिखित आदेश जारी होने के बाद संबंधित एजेंसी को वर्क आर्डर दिए जाएंगे। उसके साथ ही लंबे समय से लंबित इन परियोजनाओं पर धरातल पर काम शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।
50 एकड़ में बनेगा डायरी परिसर
शहर में चल रही करीब 400 पशु डायरियों को बाहर शिफ्ट करने की योजना के तहत बगला रोड पर 50 एकड़ जमीन में नया डेयरी परिसर विकसित किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट (hisar development project) के विकास कार्यों पर करीब 35 करोड रुपए खर्च होने का अनुमान है। इसमें चार दिवारी सड़क निर्माण, पॉन्ड और पशुओं के चार के लिए फोडर शेड जैसी सुविधाएं विकसित की जाएगी।
दो साल में 5 बार जारी हो चुके टेंडर
इस योजना के लिए नगर निगम पिछले दो वर्षों में पांच बार टेंडर जारी कर चुका है। अब दिल्ली के अग्रवाल कंस्ट्रक्शन ( Agarwal Construction of Delhi) ने निर्धारित राशि पर काम करने में सहमति दी है। रेट को मंजूरी मिलने के बाद प्रोजेक्ट के आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद डेयरी संचालकों को ऑनलाइन बोली प्रक्रिया के माध्यम से डायरी के लिए प्लाट दिए जाएंगे।
ग्रीनरी प्रोजेक्ट पर खर्च होंगे 25 करोड़
शहर को हरा भरा बनाने और सार्वजनिक स्थानों की सुंदरता बढ़ाने के लिए करीब 25 करोड रुपए की लागत से ग्रीनरी प्रोजेक्ट (Greenery Project hisar) भी शुरू किया जाएगा। इसके तहत शहर की प्रमुख ग्रीन बेल्ट को विकसित करने के साथ पार्कों की स्थिति सुधारने और नए पार्क तैयार करने के काम होंगे। इस प्रोजेक्ट का टेंडर हिसार (hisar latest news) की किसान कंस्ट्रक्शन (Kisan Construction hisar) को मिला है। एजेंसी ने अनुमानित लागत से 14 प्रतिशत से कम दर पर काम करने की सहमती दी है। रेट अप्रूवल के बाद वर्क आर्डर जारी होने का इंतजार है।
जल्द जारी होंगे वर्क ऑर्डर
नगर निगम की कमिश्नर सी.जया श्रद्धा (Municipal Corporation Commissioner C. Jaya Shraddha) ने बताया कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली कमेटी ने दोनों प्रोजेक्ट के लिए एजेंसी की दरों को मंजूरी दी है। मुख्यालय से लिखित आदेश मिलते ही काम शुरू करने को लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
